नई दिल्ली। वुहान वायरस यानी कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है, लेकिन अब भारत में इसकी दवा लांच हो गई है। कोराना महामारी की यह दवा ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने शनिवार को लांच की। कंपनी के अनुसार यह दवा कोरोना वायरस से मामूली रूप से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए लांच की गई है। यह दवा एंटीवायरल दवा फेविपिराविर को फैबिफ्लू है। मुंबई स्थित कंपनी ने शुक्रवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से दवा बनाने और बेचने की मंजूरी हासिल की थी।
जानिए कंपनी ने क्या कहा
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कहा है कि फैबिफ्यू कोराना यानी कोविड-19 इलाज के लिए खाने वाली फेविपिराविर पहली दवा है। इसे मंजूरी मिल गई है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ग्लेन सल्दान्हा के अनुसार यह दवा ऐसे समय में आई है, जब भारत में पहले के मुकाबले अधिक तेजी से कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ रही है। इससे हमारा हेल्थ केयर सिस्टम काफी दबाव में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फैबिफ्लू जैसे प्रभावी इलाज की उपलब्धता से इस दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।
यह दवा खाने वाली है
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ग्लेन सल्दान्हा ने कहा है कि क्लीनिकल ट्रायल में फैबिफ्लू ने मामूली कोरोना संक्रमित मरीजों में बेहतर नतीजे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह दवा खाने वाली है, इसलिए इलाज के लिए बेहतर विकल्प है।
सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ग्लेन सल्दान्हा ने कहा कि कंपनी और सरकार के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि देश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों को यह दवा आसानी से मुहैया कराई जा सके। इस दवा को डॉक्टर की सलाह के आधार पर खाने के लिए कंपनी ने कहा है।
जानिए दवा की कीमत और इसकी डोज
इस दवा की कीमत 103 रुपये प्रति टैबलेट है। पहले दिन इस दवा की 1800 एमजी की खुराक 2 बार लेनी चाहिए। इसके बाद 14 दिन तक रोज 800 एमजी दवा दिन में 2 बार लेना चाहिए। यह दवा डायबिटीज और हार्ट की बीमारी से पीड़ित लोगों को भी दी जा सकती है। दवा कंपनी ने कहा कि इस दवा से 4 दिन में ही कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में सुधार दिखने लगता है। इसमें तेजी से लक्षणों और रेडियोलॉजिकल में सुधार होना शुरू हो जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications