Go Digit IPO खुला, प्राइस बैंड ₹258-272/ शेयर, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग

इंश्योरेंस फिनटेक फर्म Go Digit का पब्लिक इश्यू आज से खुल गया है. निवेशक 15 मई से लेकर 17 मई तक IPO में पैसा लगा सकते हैं. इश्यू के लिए प्राइस बैंड 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 258 से 272 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 2614 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इससे पहले गो डिजिट ने एंकर इन्वेस्टर्स से प्री-IPO में 1177 करोड़ जुटाए, जिसके लिए 4.32 करोड़ शेयर 272 रुपए के भाव पर जारी किए गए. एंकर निवेशकों में Fidelity Funds, Bay Pond Partners, Goldman Sachs Fund, Abu Dhabhi Funds, ICICI Pru Fund, Mirae Asset Fund समेत अन्य नाम शामिल हैं. बता दें कि Go Digit में क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी निवेश है.

Go Digit IPO

  • 15 से 17 मई तक खुलेगा
  • प्राइस बैंड: 258-272 रुपए
  • लॉट साइज: 55 शेयर
  • इश्यू साइज: 2614.65 करोड़ रुपए
  • OFS: 1,489.65 करोड़ रुपए
  • फ्रेश इश्यू: 1125 करोड़ रुपए
  • लिस्टिंग: 23 मई
Go Digit IPO

Go Digit IPO से जुड़ी बातें

Go Digit IPO में फ्रेश इश्यू से 1125 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे, जिसके लिए 41,360,294 इक्विटी शेयर जारी होंगे. ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. इसके तहत 54,766,392 इक्विटी शेयर जारी होंगे. कंपनी की योजना OFS से 1,489.65 करोड़ रुपए जुटाने की है. निवेशकों को IPO में एक लॉट में 55 शेयर मिलेंगे. इसके लिए 14,960 रुपए का निवेश करना होगा. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए 194,480 रुपए का पेमेंट करना होगा.

Go Digit IPO: कब होगी लिस्टिंग?

Go Digit पब्लिक इश्यू 17 मई को बंद हो जाएगा. शेयर अलॉटमेंट 21 मई को होगा. IPO लिस्टिंग के नए नियम T+3 के मुताबिक शेयर BSE और NSE पर 23 मई को लिस्ट होगा. कंपनी के प्रोमोटर्स की बात करें तो इसमें कमेश गोयल, GoDigit Infoworks Services Private Limited, Oben Ventures LLP और FAL Corporation नाम शामिल हैं.

Go Digit General Insurance का कारोबार

इंश्योरेंस फिनटेक गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस की शुरुआत दिसंबर 2016 में हुई थी. कंपनी मोटर इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस, मरीन इंश्योरेंस, लायबिलिटी इंश्योरेंस और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करती है, जोकि ग्राहकों के जरूरत के लिहाज से होता है. फिलहाल कंपनी के 74 एक्टिव प्रोडक्ट्स हैं. इसके डिस्ट्रब्युशन सेंटर्स 24 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में फैले हुए हैं. Go Digit IPO का रजिस्ट्रार Link Intime India Private Limited है. लीड मैनेजर्स में ICICI सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया, एक्सिस कैपिटल, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट शामिल हैं.

Go Digit के फाइनेंशियल आंकड़े

इंश्योरेंस फिनटेक FY24 में मुनाफे वाली कंपनी बन गई. कंपनी को फाइनेंशियल ईयर में 35.54 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ. इसी दौरान कुल आय 39.19 करोड़ रुपए रही. 31 दिसंबर, 2023 को खत्म 9वें महीने में कंपनी नेट प्रॉफिट 129.02 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, कुल आय 130.83 करोड़ रुपए रही.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को 3 गुना मुनाफा

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को गो डिजिट में निवेश से तगड़ा मुनाफा हुआ है. दोनों में इंश्योरेंस कंपनी में 2.5 करोड़ रुपए का निवेश किया था. इसके तहत विराट कोहली को 75 रुपए के भाव पर 2,66,667 इक्विटी शेयर जारी हुए. अनुष्का शर्मा को 66,667 इक्विटी शेयर जारी हुए. अब प्राइस बैंड 258-272 रुपए प्रति शेयर का फिक्स हुआ है, यानी विराट और अनुष्का को निवेश की रकम पर करीब 3 गुना रिटर्न मिला.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+