Bonus Share Record Date : शेयर मार्केट में लिस्टेड हजारों कंपनियों में से कुछ ही ऐसी कंपनियां हैं जिसने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। साथ में बोनस इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ दिया है। इसी कड़ी में सिगरेट बनाने वाली एक दिग्गज कम्पनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर का तोहफा देने का ऐलान किया है।

सबसे खास बात कि कंपनी ने बोनस इश्यू का लाभ लेने के लिए इच्छुक निवेशकों के लिए रिकॉर्ड डेट (Record Date) का भी ऐलान कर दिया है। जिन निवेशकों के पास रेकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।
रिटर्न की बात करें तो इस कंपनी ने शेयरधारकों को दमदार रिटर्न दिए हैं। पिछले 6 महीने में ही कंपनी ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है।
हम यहां पर जिस कम्पनी की बात कर रहे हैं, उसका नाम है गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड (Godfrey Phillips India Ltd) है। कंपनी सिगरेट बनाने के कारोबार में लगी है। कंपनी ने हाल ही में बोनस इश्यू (Godfrey Phillips Bonus Issue) की घोषणा की थी।
Godfrey Phillips Share Price
सोमवार (1 सितंबर) को कंपनी के शेयर सुबह के 9:27 बजे बीएसई पर 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 10876.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, बीते शुक्रवार, 31 अगस्त को गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर BSE पर 3.76% की तेजी के साथ 10994.10 रुपये पर बंद हुए थे।
Godfrey Phillips Bonus Issue : हर शेयर पर फ्री में मिलेंगे इतने शेयर
गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा के साथ अपने शेयरधारकों के लिए 2:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू की घोषणा की थी। यानी कंपनी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर फ्री में 2 शेयर देगी। यह पहली बार है जब कंपनी ने बोनस इश्यू का ऐलान किया है।
एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी किसी शेयरधारक के पास मौजूद प्रत्येक शेयर के बदले 2 नए बोनस शेयर जारी करेगी। कंपनी ने कहा कि बोनस इश्यू के लिए रिज़र्व से 20.8 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा।
Godfrey Phillips Bonus Issue Record Date: कब है बोनस की रिकॉर्ड डेट?
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जिन शेयरधारकों के पास 16 सितंबर तक शेयर होंगे, उन्हें ही बोनस इश्यू का लाभ मिलेगा। यानी बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 16 सितंबर है।
डीमैट अकाउंट में कब आएंगे शेयर?
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि बोनस शेयर पर AGM में स्वीकृति मिलती है तो 3 अक्टूबर, 2025 को या उससे पहले पात्र शेयरधारकों के डीमैट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि उसकी वार्षिक आम बैठक यानी AGM 4 सितंबर, 2025 को होगी।
Godfrey Phillips Share Price History : 6 महीने में निवेशकों का पैसा किया डबल
गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर पिछले 6 महीनों में 112 फीसदी से अधिक जबकि इस साल अब तक 114 फीसदी से अधिक बढ़े हैं। यानी 6 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो गया है।
पिछले एक साल की बात करें तो इस सिरगेट स्टॉक का भाव करीब 80 फीसद चढ़ा है। 2 साल में स्टॉक 400 फीसद और 3 साल में करीब 900 फीसद उछल चुका है। 10 साल की लम्बी अवधि में गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर ने करीब 1900 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications