Gold 10g Price Today: फेस्टिव सीजन में सोना खरीदारों के लिए बुरी खबर है. बुलियन मार्केट में आज 16 अक्टूबर को सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही. सोने के 22 कैरेट, 24 कैरेट समेत 18 कैरेट के रेट्स चढ़ गए हैं. राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव बुधवार को चढ़ गया है. सोना महंगा होने का मतलब है कि आज ग्राहकों को पहले से ज्यादा भाव पर पसंदीदा सोना मिलेगा. घरेलू मार्केट ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने का भाव चढ़ गया है.
फेस्टिव सीजन में सोना हुआ महंगा
राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का चढ़ गया है. 22 कैरेट सोने का दाम आज 450 रुपए की तेजी के साथ 71550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम की कीमत भी 4500 रुपए चढ़ गई है. दिल्ली में यह 715500 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने का रेट भी 490 रुपए की मजबूती के साथ 78040 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम की कीमत भी 780400 रुपए पर पहुंच गया है.

नई दिल्ली में ग्राहकों को 16 अक्टूबर को 18 कैरेट सोना भी महंगा मिल रहा है. क्योंकि 10 ग्राम सोने का भाव आज 370 रुपए महंगा हो गया है. इसके साथ ही भाव 58540 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव भी 3700 रुपए की कीमत पर चढ़ गया है, जोकि 585400 रुपए पर बिक रहा है.

अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,140 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,789 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,155 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,804 प्रति ग्राम है.
- कोलकाता - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,140 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,789 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,140 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,789 प्रति ग्राम है.
- भोपाल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,145 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,794 प्रति ग्राम है.
घरेलू वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना
भारतीय वायदा बाजार में भी सोने का भाव आज चढ़ गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का दिसंबर वायदा करीब 50 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 76400 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है. इसका ऑलटाइम हाई पिछले महीने बना. यह 76630 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी में भी 100 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही, जोकि 91700 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

विदेशी बाजारों में भी फिसला सोना
घरेलू बाजारों के साथ विदेशी बाजारों में भी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोने का भाव हल्की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. चांदी की की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2680 डॉलर प्रति ऑन्स पर बिक रहा है. सिल्वर भी 32 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज जबरदस्त उछाल, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स

Silver Price Today: कई दिनों बाद चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में ₹15,000 की छलांग, जानिए ताजा भाव

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले 16 अप्रैल को भी सोने के भाव में तेजी जारी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

सोने के दाम में हलचल, आज खरीदारी से पहले जानें ये अपडेट

सोने का भाव: 13 अप्रैल को कीमतों में स्थिरता, जानें आज का ताजा रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के दाम में जोरदार बढ़ोतरी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications