नई दिल्ली, नवंबर 19। आज 19 नवंबर 2021 को गुरुनानक जयंती के अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) बन्द रहेगा। इसके अलावा कमोडिटी सहित गोल्ड बाजार भी बंद रहेगा।
वहीं कल यानी 18 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई थी। कल सेंसेक्स करीब 433.05 अंक की गिरावट के साथ 59575.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा निफ्टी 133.90 अंक की गिरावट के साथ 17764.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को निफ्टी के टॉप गेनर
एसबीआई का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 503.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 192.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईओसी का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 129.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 1,539.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
देवी लैब का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 4,785.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गुरुवार को निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 509.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 923.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 51 रुपये की गिरावट के साथ 1,567.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
लार्सन का शेयर करीब 56 रुपये की गिरावट के साथ 1,897.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 1,120.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए कल कैसा रहा था विदेशी मुद्रा बाजार
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कल 3 पैसे की मजबूती के साथ 74.24 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कल क्या रहे थे सोना और चांदी का रेट
कल यानी गुरुवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े थे। कल 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 66 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। इस सोने के रेट 49219 रु से चढ़ कर 49153 रु पर आ गए थे। वहीं चांदी की कीमत में 270 रु की गिरावट दर्ज हुई थी। इसके बाद कल चांदी के दाम प्रति किलो 66553 रु से गिरकर 66283 रु हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications