नई दिल्ली, मार्च 18। होली के अवसर पर आज यानी 18 मार्च को शेयर बाजार सहित अन्य बाजार बंद रहेंगे। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार आज इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव इन सेगमेटों में भी आज कारोबार नहीं होगा। हालांकि जहां तक कमोडिटी मार्केट की बात है तो आज मॉर्निंग सेशन यानी 9 बजे सुबह से 5 बजे शाम तक कमोडिटी मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा, लेकिन यहां 5 बजे शाम यानी शाम के कारोबारी सत्र में ट्रेडिंग होगी।
2022 में स्टॉक मार्केट हॉलिडे
शेयर बाजार में मार्च 2022 में पड़ने वाली यह दूसरी छुट्टी है। होली से पहले 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्री पर स्टॉक मार्केट बंद था। वहीं अप्रैल 2022 महीने में भी शेयर बाजार में 2 छुट्टियां रहेगी। 14 अप्रैल 2022 को शेयर बाजार महावीर / डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के लिए बंद रहेगा। वहीं 15 अप्रैल को भी गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी शेयर बाजार लगातार दो दिन बंद रहेगा।

अब सोमवार को शुरू होगी ट्रेडिंग
बीएसई और एनएसई पर अब सोमवार को सामान्य ट्रेडिंग शुरू होगी। बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार पॉजिटीव शुरू हुए थे और ऐसे ही बंद भी हुए। वीकली आधार पर 17 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स भी साप्ताहिक आधार पर 4.15 फीसदी की बढ़त लेते हुए 57,863 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 5.44 फीसदी की बढ़त के साथ 36,428 के स्तर पर बंद हुआ।
कल निफ्टी के टॉप गेनर
एचडीएफसी का शेयर करीब 123 रुपये की तेजी के साथ 2,415.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 30 रुपये की तेजी के साथ 685.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 116 रुपये की तेजी के साथ 2,703.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 1,128.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 60 रुपये की तेजी के साथ 1,820.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कल निफ्टी के टॉप लूजर
इनफोसिस का शेयर करीब 35 रुपये की गिरावट के साथ 1,854.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 1,048.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईओसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 121.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 1,196.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications