Gold Prices In India: इस समय भारत में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी को देखने को मिल रही है। इसका आलम इसी से पता कर लीजिए कि सोने ने अपना नया रिकॉर्ड लेवल टच कर लिया है। भारत में सोने की कीमतों में यह तेजी ऐसे समय में देखने को मिल रही है, जब अमेरिका में महंगाई दर कम हो रही है और फेडरल रिजर्व 2024 के जून का पहला इंटरेस्ट रेट कट की घोषणा करने वाला है।
अगर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की बात की जाए तो इसकी कीमत 69,380 रुपए के आसपास पहुंच गई और इसमें 93 रुपए की तेजी देखने को मिली है। वहीं अगर आप 100 ग्राम सोना लेने जाते हैं, तो आप 6,93,800 रुपए खर्च करने होंगे। स्पॉट गोल्ड की बात की जाए तो इसमें भी तेजी देखने को मिली है। स्पॉट गोल्ड में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और यह 2258.71 प्रति आउंस के दर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं अगर बात की जाए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 1.8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और खबर लिखे जाने तक यह 2279.10 डॉलर पर पहुंच गया था।
वहीं अगर स्पॉट सिल्वर की बात की जाए तो इसकी कीमत में भी तेजी देखने को मिली है और खबर लिखे जाने तक या 25.15 प्रति आउंस के उछाल पर कारोबार कर रहा था।
जानें देश के महानगरों में क्या हैं सोने के भाव
चेन्नई में सोने का भाव
अगर बात करें चेन्नई की तो यहां पर 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,550 के आसपास रही। वहीं 24 कैरेट सोना 70,420 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।
मुंबई में सोने की कीमत
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69380 रुपए है। वहीं अगर बात करें 22 कैरेट सोने की तो यह 63,600 की कीमत पर कारोबार कर रहा था।
दिल्ली में सोने के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 69,530 रही। दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 63,750 की कीमत पर बिक रहा है।
कोलकाता में गोल्ड प्राइस
अगर बात करें कोलकाता की तो इसे सोने की खूबसूरत कारीगरी के लिए भी जाना जाता है। कोलकाता में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड के प्राइस की बात की जाए यह 63600 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रही।
जानें इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मार्केट खुलने के आंकड़े
वही इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बाजार खुलने पर सोने की कीमतें 68,964 रुपए पर कारोबार कर रही थी। यह 24 कैरेट सोने का रेट है। अगर बात की जाए सोने की तो 14 से लेकर 24 कैरेट तक हर तरह के गोल्ड की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि इस समय सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर सोने की प्राइस में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं अगर सिल्वर की बात की जाए तो मार्केट खुलने के बाद 1 किलो चांदी 75,400 रुपए पर कारोबार कर रही है। यह कीमत कल की क्लोजिंग प्राइस से भी ज्यादा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications