सोना-चांदी एक सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर आज।
नई दिल्ली: सोना-चांदी एक सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर आज। वैवाहिक मौसम में आभूषण निर्माताओं द्वारा जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना के दाम 250 रुपए चमककर 39,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी की कीमत 275 रुपए की बढ़त के साथ 46,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि पिछले दिनों से सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से सोने के दाम एक बार फिर से 40 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास पहुंच गई है। सोने के जेवरों की हालमार्किंग हुई अनिवार्य, जानिए कब से शुरू होगी ये भी पढ़ें

विदेशी बाजारों में सोने के दाम
विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही आधा फीसदी की तेजी से भी आज स्थानीय बाजार में सोने को समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 7.80 डॉलर चढ़कर 1,463.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 9.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,470.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोने के दाम
वहीं स्थानीय बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन भी तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए चढ़कर 39,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 39,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर टिकी रही। सफेद धातु के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। चांदी हाजिर भी 275 रुपए चमककर 46,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची। चांदी वायदा 246 रुपए की बढ़त के साथ 44,506 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्रामः 39,520 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्रामः 39,350 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्रामः 46,025 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्रामः 44,506 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाईः 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाईः 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्रामः 30,200 रुपए


Click it and Unblock the Notifications