नई दिल्ली, जून 4। पिछले दो दिनों से सोना और चांदी के रेट में गिरावट का दौर जारी है। इन दो दिनों में सोना करीब 1000 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं इन दो दिनों में चांदी का रेट 2000 रुपये तक सस्ता हो चुका है। अगर गोल्ड का ऑलटाइम हाई रेट देखा जाए, तो सोना उससे करीब 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है। सोने ने बीते 7 अगस्त 2020 को अपना ऑलटाइम हाई 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम का बनाया था।
जानिए आज के गोल्ड के रेट
आज शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातर गिरावट दर्ज हुई। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 644 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं आज चांदी 1392 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सोने के हाजिर भाव कुछ इस तरह रहे। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48567 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। वहीं 23 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 48373 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44487 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 36425 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
जानिए एमसीएक्स पर सोने का भाव
एमसीएक्स पर आज सोने और चांदी के फ्यूचर रेट में गिरावट दर्ज हुई। एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत में 0.10 फीसदी की गिरावट आई और ये 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 70663 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
15 जून 2021 से लागू होगी गोल्ड हॉलमार्किंग
15 जून 2021 से सोने के जेवरों पर हॉलमार्किंग का नियम लागू हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने इस फैसले को 1 जून की बजाए 15 जून से लागू करने का फैसला लिया है। सोने-चांदी की ज्लैवरी की शुद्धता की प्रमाणिकता हॉलमार्किंग से नापी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications