नई दिल्ली, जुलाई 3। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 46,350 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 210 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 50,360 रुपये पर पहुंच गया है। चेन्नई में देखें तो 22 कैरेट वाले सोने की कीमतें 220 रु की बढ़ोतरी के साथ 44,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने की कीमतें 240 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 48,710 रुपये पर पहुंच गयी हैं।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में 22 कैरेट वाले सोने का भाव 110 रुपये की उछाल के साथ के 46,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 210 रुपये की उछाल के साथ 49,260 रुपये पर पहुंच गया है। महानगरीय शहर मुंबई में सोने के भाव पर नजर डालें तो यहां 22 कैरेट और 24 कैरेट के रेट क्रमश: 46,340 रुपये और 47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। इनमें 50-50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
चांदी का रेट चेक करें
इस बीच मुंबई में चांदी का रेट 700 रु बढ़ कर प्रति किलो 69200 रु, कोलकाता में भी 700 रु की बढ़ोतरी के साथ 69200 रु, दिल्ली में भी चांदी की कीमत 700 रु की बढ़ोतरी के साथ 69,200 रुपये और चेन्नई में चांदी की कीमत 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 73,900 रु पर पहुंच गयी है। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें।
ऐसे तय होती हैं सोने की कीमतें
सर्राफा बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने के रेट में उतार-चढ़ाव के कई कारण हैं। जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध। ये सभी वे कारण हैं, जिनके चलते सोने और चांदी के रेट कम-ज्यादा होते हैं।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications