सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है ऐसे में इसकी काफी अधिक डिमांड देखने को मिलती है। यही वजह है कि सोने-चांदी की कीमतों में होने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव पर सबकी निगाहें लगी रहती
नई दिल्ली, फरवरी 11। सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है ऐसे में इसकी काफी अधिक डिमांड देखने को मिलती है। यही वजह है कि सोने-चांदी की कीमतों में होने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव पर सबकी निगाहें लगी रहती हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह में अभी तक प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव के बारे में बताएंगे।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
18 रु तेजी के साथ 48920 रु पर बंद हुई सोना
बीते कल 10 फरवरी को सोना 48901 पर बंद हुआ था। आज 11 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बीते कल के मुकाबले 1 रुपये तेजी होकर 48902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 18 रु की तेजी होकर 48920 रुपये पर बंद हुआ।
122 रु गिरावट के साथ 62157 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 10 फरवरी को चांदी 62825 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 11 फरवरी को जबकि चांदी 546 रुपये गिरावट होकर 62279 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 122 रु गिरावट होकर 62157 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48902 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44794 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36677 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62279 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ऐप से चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।
ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।


Click it and Unblock the Notifications