आज सोने में हल्की नरमी देखी गयी, वहीं चांदी की कीमत भी फिसली।
नई दिल्ली: आज सोने में हल्की नरमी देखी गयी, वहीं चांदी की कीमत भी फिसली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 50 रुपए फिसलकर 39320 रुपए प्रति दस ग्राम रहा, जबकि चांदी की कीमत 250 रुपए चमककर 45950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला।

विदेश में सोना और चांदी
लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना हाजिर 1477.95डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमरीकी फरवरी सोना वायदा 2.90 डॉलर उतरकर 1475.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 17.19 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने टूटा और चांदी चमकी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए टूटकर 39,320 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी गिरकर 39,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 250 रुपए चढ़कर 45,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई और चांदी वायदा 211 रुपए चमककर 44,904 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर पड़े रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 39,320 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 39,150 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 45,950 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 44,904 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 910 रुपए सिक्का
बिकवाली प्रति इकाई:- 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,200 रुपए


Click it and Unblock the Notifications