आज होली का त्योहार होने के कारण आज यानी 18 मार्च को सर्राफा बाजार सहित अन्य बाजार बंद रहेंगे। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार आज कोई कारोबार नहीं होगा।
नई दिल्ली, मार्च 18। आज होली का त्योहार होने के कारण आज यानी 18 मार्च को सर्राफा बाजार सहित अन्य बाजार बंद रहेंगे। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार आज कोई कारोबार नहीं होगा। मार्च महीने में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा है। इन दिनों सोने और चांदी के भाव कभी बढ़े तो कभी कीमतों में बदलाव भी आया। हालांकि इसके बाद भी सोना अपने उच्चतम स्तर से सस्ता चल रहा है। 2020 में जहां नए शिखर 7 साल की ऊंचाई पर थी, सोना 56 हजार रुपये और चांदी 76 हजार रुपये के पार चला गया था। फिलहाल कमी है। पिछले महीने का तो आलम यह था कि सोने और चांदी की कीमत अब तेजी से अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच रही है। सोना अभी 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है। बात करें अगर चांदी की तो 68000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। Holi : नोट में अगर लग जाए रंग तो ऐसे पाएं नए नोट

सोना 397 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 409 रु फिसली
बीते 4 कारोबारी सप्ताह की बात करें तो प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 14 मार्च से लेकर 17 मार्च तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 397 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 409 रु फिसली है।
बीते कारोबारी सप्ताह क्या रहा सोना-चांदी का हाल
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
14 मार्च सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 52152 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51961 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69203 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68414 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
15 मार्च मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51564 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51521 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67349 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67200 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
16 मार्च बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51315 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51345 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67288 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67182 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
17 मार्च गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51372 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51564 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67665 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68005 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 4,627 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 9,944 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56,191 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड उंचाई को छु गया। वहीं घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव रिकॉर्ड 77,949 रुपए प्रति किलो पर चला गया। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 17 मार्च को सोना 51564 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 68005 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ था। ऐसे में देखे तो सोन अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 4,627 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 9,944 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
देश के चार महानगरों में सोने का भाव
देश के चारों महानगरों में अलग-अलग भाव पर सोने का कारोबार हो रहा है।
- चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव आज 48220 रुपए है और 24 कैरेट सोने का भाव 52600 रुपए चल रहा है।
- मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव आज 47450 रुपए है और 24 कैरेट सोने का भाव 51770 रुपए चल रहा है।
- दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव आज 47450 रुपए है और 24 कैरेट सोने का भाव 51770 रुपए चल रहा है।
- कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव आज 47450 रुपए है और 24 कैरेट सोने का भाव 51770 रुपए चल रहा है।
हॉलमार्क चेक कराना जरुरी
अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे। बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।


Click it and Unblock the Notifications