Gold And Silver Price Today: सोने का दाम इस समय आसमान छू रहा है। आज मार्केट खुलने पर सोने की कीमत ऑल टाइम हाई लेवल से थोड़ी सी ही कम हुई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज मार्केट खुलने पर सोना 73,333 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं बात करें 16 अप्रैल की तो इस दिन गोल्ड 73,302 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। पिछली क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले आज मार्केट खुलने पर सोने की कीमत में करीब 31 करीब 31 रुपए की तेजी देखने को मिली है।
24 से लेकर 14 कैरट तक हर तरह के सोने की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई लेवल के आसपास ही हैं और इसे कभी भी क्रॉस कर सकती हैं। सिर्फ 24 ही नहीं बल्कि 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है।

जान 24 से 14 कैरट तक सोने की ओपनिंग प्राइस
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात करते हैं 99.9 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो इसकी कीमत 73,333 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं कल बाजार बंद होने तक यह 73,302 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73,039 रुपए प्रति 10 ग्राम की रही है।
22 कैरेट सोने के दाम
आज मार्केट खुलने पर 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत 67,173 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं इसकी लास्ट क्लोजिंग प्राइस 67,145 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
18 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात की जाए 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की तो यह 55,000 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 15 अप्रैल को बाजार बंद होने के समय यह 52,977 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
14 कैरेट सोने की कीमत
आज मार्केट खुलने पर 14 कैरेट की शुद्धता वाला सोना 42,900 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कल जब बाजार बंद हुआ था, तो यह 42,882 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
जानें क्या रहा चांदी का हाल
सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से शानदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की कीमत में उछाल देखा जा रहा है। आज बाजार खुलने पर चांदी 79,224 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कल बाजार बंद होने तक यह 79,337 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड प्राइस
अगर बात करते हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तो आज 12:47 पर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जानें तक 2,379.53 डॉलर पर आउंस की दर पर कारोबार कर रहा था। यह 11.56 डॉलर यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी है।
एमसीएक्स गोल्ड रेट
अगर हम बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तो इसमें सोने के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स में आज दोपहर 12:45 तक सोने की कीमत 72,605 रुपए के स्तर पर रही। यह एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस में 82 रुपए की तेजी है और 0.011 प्रतिशत का चेंज है।
एमसीएक्स सिल्वर प्राइस
एमसीएक्स में सिल्वर 83,685 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 186 रुपए की कमी दर्ज की गई है, जो 0.22 प्रतिशत का बदलाव है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications