आज सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी के भाव में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: आज सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी के भाव में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, सोने के वायदा भाव में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार दिसंबर 2020 की सोने की वायदा कीमत गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी। यह शुक्रवार 0.23 फीसद या 114 रुपये की गिरावट के साथ 49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वैश्विक स्तर पर भी सोने की वायदा कीमत में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। चांदी की घरेलू वायदा कीमतों की बात करें, तो एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 0.59 फीसद या 309 रुपये की गिरावट के साथ 52,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव
वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव गिरावट और हाजिर भाव बढ़त के साथ ट्रेंड करता दिखा है। वहीं ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.10 फीसद या 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,798.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 0.08 फीसद या 1.47 डॉलर की बढ़त के साथ 1,798.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
जानिए वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव
वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह चांदी के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.68 फीसद या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 19.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.43 फीसद या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 19.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications