नई दिल्ली। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के फैसले से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने और चांदी के रेट में एकदम से तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 2 फीसदी से ज्यादा उछला और चांदी में भी तेजी लौटी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं के दाम में तेजी आने से भारत के सराफा बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी का रुझान देखने को मिल सकता है।
कोरोना के कहर के चलते शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने अपने मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए पिछले सप्ताह सोने में भारी बिकवाली की जिससे भारतीय वायदा बाजार में पिछले सप्ताह सोने में तकरीबन 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 6,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई थी।
भारत में सोने के रेट पर जानकारों की राय
बाजार के जानकारों की माने तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की तेजी से भारतीय सरार्फा बाजार में भी तेजी का माहौल देखने को मिलेगा। कॉमेक्स पर सोने अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र से 29.25 डॉलर यानी 1.93 फीसदी की तेजी के साथ 1,545.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1,574.70 डॉलर प्रति औंस तक उछला। कमोडिटी बाजार विशेषज्ञ बताते हैं कि फेड के फैसले से सोना वापस 1,600 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है और सोने में तेजी का फायदा चांदी को भी मिल रहा है। चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 14.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 15.24 डॉलर प्रति औंस तक उछला।
अमेरिका ने ब्याज दरों में कटौती की
फेडरल रिजर्व ने कोरोना के कहर से निपटने की दिशा में कदम उठाते हुए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अचानक ब्याज दर में बड़ी कटौती की। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर घटाकर शून्य के करीब कर दिया। कोरोना वायरस के संकट और मंदी के खतरों से जूझ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के मकसद से फेड ने यह कदम उठाया है। फेड ने बेंचमार्क ब्याज दर जो एक फीसदी से 1.25 फीसदी था उसे घटाकर शून्य से 0.25 फीसदी कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में एक फीसदी की कटौती की है। इससे पहले तीन मार्च को फेड ने ब्याज दर में 0.5 फीसदी की कटौती की थी।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर घटाकर शून्य के करीब किया
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कोरोना के कहर से निपटने की दिशा में कदम उठाते हुए अचानक ब्याज दर में बड़ी कटौती की। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर घटाकर शून्य के करीब कर दिया। कोरोना वायरस के संकट और मंदी के खतरों से जूझ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के मकसद से फेड ने यह कदम उठाया है। फेड ने बेंचमार्क ब्याज दर जो एक फीसदी से 1.25 फीसदी था उसे घटाकर शून्य से 0.25 फीसदी कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में एक फीसदी की कटौती की है। इससे पहले तीन मार्च को फेड ने ब्याज दर में 0.5 फीसदी की कटौती की थी।
अमेरिका ने यह भी किया
फेड द्वारा जो अन्य कदम उठाए गए हैं उनमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 700 अरब डॉलर डालना भी शामिल है। फेड ने 500 अरब डॉलर और 200 अरब डॉलर मूल्य के सरकारी बांड खरीदने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो पहले ब्याज दर में कटौती नहीं करने को लेकर पॉवेल की आलोचना करते थे उन्होंने फेड के इस कदम के बाद पॉवेल को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "यह सचमुच अच्छी खबर है। यह हमारे देश के लिए सचमुच बड़ा काम है।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications