Gold became expensive: गोल्ड का रेट बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। बीते हफ्ते सोने का रेट लगभग रोज बढ़ा है। हालांकि सोमवार को सराफा बाजार बंद रहा था। ऐसे में बीते हफ्ते केवल 4 दिन में ही सोने का रेट तेजी से बढ़ा है। इसी दौरान चांदी का रेट भी बहुत ही तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा बीते हफ्ते सोने और चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई भी बनाया है। आइये जानें पूरा डिटेल।
सोने का रेट 2024 में भी तेजी के साथ ही ट्रेड करता हुआ दिखाई दे सकता है। केडिया एडवाइजरी के अध्यक्ष अजय केडिया के अनुसार सोने ने पिछले कुछ माह में बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। इनके अनुसार सोने का रेट अगले साल यानी 2024 को में 68,000 रुपये से लेकर 72,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक जा सकता है।

बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट शुक्रवार को 62728 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सोने का रेट मंगलवार को 61913 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट करीब 815 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।
वहीं बीते हफ्ते चांदी का रेट भी तेजी से बढ़ा है। बीते हफ्ते शुक्रवार को सोने का रेट 76400 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट बीते मंगलवार को 74889 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से चांदी का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 1511 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
बीते हफ्ते सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 29 नवंबर 2023 में बनाया था। उस दिन सोना 62629 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। इसके अलावा चांदी ने भी बीते हफ्ते ऑलटाइम हाई बनाया है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
जानें बीते एक हफ्ते में किस कैरेट के गोल्ड का रेट कितना बदला
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट 36695 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। मंगलवार की तुलना में रेट में 476 रुपये की तेजी है।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट 47046 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। मंगलवार की तुलना में रेट में 611 रुपये की तेजी है।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट 57458 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। मंगलवार की तुलना में रेट में 746 रुपये की तेजी है।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट 62477 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। मंगलवार की तुलना में रेट में 812 रुपये की तेजी है।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट 62727 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। मंगलवार की तुलना में रेट में 814 रुपये की तेजी है।
नोट: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications