सोने-चांदी की कीमतों में आज बदलाव देखने को मिला है। सोने एवं चांदी के वायदा दाम में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई जबकि घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज बदलाव देखने को मिला है। सोने एवं चांदी के वायदा दाम में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई जबकि घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जहां सोने 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में मामूली तेजी आई है वहीं चांदी कल के मुकाबले सस्ती हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 45000 के नीचे आ गया है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

134 रु की तेजी के साथ 45003 रुपये पर बंद हुआ सोना
सोमवार को 22 मार्च को सोना 44847 पर बंद हुआ था। आज 23 मार्च मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव सोमवार के मुकाबले 22 रुपये चढ़कर 44869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 134 रु तेजी हो कर 45003 रुपये पर बंद हुआ।
12 रु की तेजी के साथ 65787 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 22 मार्च को चांदी 65817 पर बंद हुई थी। वहीं आज 23 मार्च को जबकि चांदी 18 रुपये की गिरावट होकर 65799 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 12 रु महंगा हो कर 65787 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33635 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65817 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा दाम में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोने एवं चांदी के वायदा दाम में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव सुबह 12:13 बजे 94 रुपये यानी 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 44,811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 44,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 20 रुपये यानी 0.04 फीसद की भाव कमी के साथ 45,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को जून अनुबंध वाले सोने का भाव 45,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 153 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 66,178 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications