नई दिल्ली, नवंबर 20। दिल्ली और चेन्नई में सोने के दामों में गिरावट आई है। मुंबई में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 70 रु गिर कर 46220 रुपये पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 80 रु गिर कर 50420 रु हो गया। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोने के दाम अब भी काफी कम है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 250 रु गिर कर 47250 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 280 रु गिर कर 51550 रुपये पर रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में भी सोने की कीमत घटी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 200 रु गिर कर 48300 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत भी 200 रु गिर कर 51000 रुपये हो गए। मुंबई में सोने के दाम उछले हैं। वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 170 उछल कर 48270 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 170 रु बढ़ कर 49270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम घटे हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 250 रु गिर कर 45750 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 270 रु गिर कर 49910 रुपये हो गए। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट इतनी इतनी ही गिरावट के साथ क्रमश: 45100 रु और 49200 रु पर रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 400 रु गिर कर 65600 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी का भाव 300 रु गिर कर 70400 रुपये पहुंच गया। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 250 रु गिर कर 45750 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 270 रु गिर कर 49910 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 45750 रु और 49910 रु रहे।
अपने शहर के रेट देखें
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications