शादी के सीजन में सोना खरीदने का मन बना रहे है तो यह सबसे बढ़िया मौका है। भारत में सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट आई है।
नई दिल्ली, फरवरी 16। शादी के सीजन में सोना खरीदने का मन बना रहे है तो यह सबसे बढ़िया मौका है। भारत में सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट आई है। ताजा अपडेट के अनुसार, आज बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 49440 रुपये हो गई है, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को सोने की कीमत 49578 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। बात करें चांदी की तो कल के मुकाबले चांदी भी लुढ़की है। हालांकि सोना अब भी 51 हजार के करीब ही है और चांदी की कीमत 63000 रुपए के उपर हो गई है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

करीब 6,760 रुपए गिर चुका है सोना
वैश्विक स्तर पर गोल्ड की चमक बढ़ने के चलते आज बुधवार 16 फरवरी घरेलू बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 6,760 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 49440 रु प्रति 10 ग्राम पर खुला है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 6,760 रुपए तक लुढ़क चुका है।
सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी भाव गिरे
138 रुपये गिरावट के साथ खुला बाजार
बीते कल मंगलवार 15 फरवरी को सोना 49578 पर बंद हुआ था। आज 16 फरवरी को बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 138 रुपये गिरावट होकर 49440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 17 रु तेजी हो कर 49457 रुपये पर बंद हुआ।
60 रुपये गिरकर खुली चांदी
बीते कल मंगलवार 15 फरवरी को चांदी 63105 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 16 फरवरी को जबकि चांदी 60 रुपये गिरावट होकर 63045 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 189 रु तेजी हो कर 63234 पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49242 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45287 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37080 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63045 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी लेने के पहले देख लें सही दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।


Click it and Unblock the Notifications