नई दिल्ली, सितंबर 11। दिल्ली सहित चेन्नई और कोलकाता में आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मुंबई में सोने के रेट स्थिर हैं। रेट के हिसाब से देखें दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 100 रु की गिरावट के साथ 46,150 रुपये पर है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट भी 100 रु की कमजोरी के साथ 50,350 रु पर पहुंच गया है। बात करें चेन्नई की तो वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 110 रु गिर कर 44,400 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 120 रु गिर कर 48,440 रुपये पर पहुंच गया है। आगे जानिए सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये की कमजोरी के साथ 46450 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपये की कमजोरी के साथ 49150 रुपये पर है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 46070 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट भी बिना किसी बदलाव के 47,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बरकरार है।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 100 रुपये फिसल कर 44,000 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 110 रु गिर कर 48,000 रुपये पर रहा। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 100 रु और 1100 रु गिर कर 44000 रु और 48000 रु रहे।
जानिए चांदी का रेट
चांदी की कीमत इस बीच मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में चांदी का भाव 64200 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 60000 रुपये है। चांदी की कीमतों में चेन्नई में 500 रु गिरावट आई, जबकि बाकी महानगरों में चांदी का दाम स्थिर रहा। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 100 रुपये फिसल कर 44000 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 110 रु गिर कर 48000 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 100 रु और 110 रु गिर कर 44000 रु और 48000 रु रहे।
कैसे जानें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं।


Click it and Unblock the Notifications