सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली के बाद लगातार सोने के दाम गिर रहे हैं। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली के बाद लगातार सोने के दाम गिर रहे हैं। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। Gold Insurance : गहनों पर कई ज्वेलर्स Free दे रहे हैं बीमा, जान लें आप भी ये भी पढ़ें

आज फिर देशभर के सर्राफा बााजर में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। बुधवार को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव मंगलवार के भाव की तुलना में 261 रुपये सस्ता हुआ। सोने का भाव 50,793 रुपये के स्तर पर खुला वहीं शाम को मामूली गिरावट के साथ सोना 50627 रु पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 643 रुपये की गिरावट के साथ 62743 खुली जबकि शाम को 62605 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50793 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46526 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38095 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62743 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
देशभर में आईबीजेए के रेट सर्वमान्य
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के दाम में भारी कमी, चांदी भी हुई काफी सस्ती
सोने के भाव में बुधवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2021 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 175 रुपये यानी 0.34 फीसद टूटकर 50,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने की कीमत 50,766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 204 रुपये यानी 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने की कीमत 50,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की वायदा कीमत 297 रुपये यानी 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 62,951 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। मंगलवार को दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 289 रुपये यानी 0.44 फीसद की भाव कमी के साथ 64,804 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में मार्च में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 65,093 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications