नई दिल्ली, दिसंबर 27। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दामों में हल्की तेजी दर्ज की गयी है। आज 27 दिसंबर को सोना एक बार फिर से ऊपर चढ़ा है। सोने का रेट 48300 रु के ऊपर आ गए हैं। आज सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 61500 रु से कम हो गई है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
27 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 27 दिसंबर को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 44 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48264 रु से चढ़ कर 48308 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 7900 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 386 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61883 रु से गिर कर 61497 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 44 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48115 रु और 22 कैरेट वाला सोना 40 रु महंगा होकर 44250 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 33 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36231 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 26 रु चढ़ कर 28260 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications