नई दिल्ली, अगस्त 24। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोना महंगा हुआ है। कल सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई थी। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी ऊपर चढ़े हैं। आज की बढ़ोतरी के बाद सोने का रेट 47500 रु के ऊपर आ गया है। जबकि चांदी 63000 रु पर पहुंच गयी है। चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
24 अगस्त को सोने चांदी के रेट
मंगलवार 24 अगस्त को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 235 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47411 रु से चढ़ कर 47646 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 325 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62705 रु से गिर कर 63030 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 234 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47455 रु और 22 कैरेट वाला सोना 216 रु महंगा होकर 43644 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 177 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35735 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 138 रु चढ़ कर 27873 रु पर आ गया।
चेक करें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications