सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह में अभी तक प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली, फरवरी 10। सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह में अभी तक प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। शादियों के सीजन के बीच सोना महंगा हो रहा है तो वहीं चांदी के भाव की चमक भी बढ़ गई है। सोने की कीमत 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव के बारे में बताएंगे।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 7,299 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 7,299 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 48901 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 7,299 रुपए तक लुढ़क चुका है।
आज दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
32 रु गिरावट के साथ 48444 रु पर बंद हुई सोना
बीते कल 9 फरवरी को सोना 48665 पर बंद हुआ था। आज 10 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बीते कल के मुकाबले 268 रुपये तेजी होकर 48933 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 32 रु गिरावट होकर 48901 रुपये पर बंद हुआ।
297 रु तेजी के साथ 61618 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 9 फरवरी को चांदी 62387 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 10 फरवरी को जबकि चांदी 141 रुपये तेजी होकर 62528 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 297 रु तेजी होकर 62825 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48933 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48737 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62528 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।


Click it and Unblock the Notifications