नई दिल्ली, सितंबर 18। दिल्ली सहित चेन्नई और कोलकाता में आज सोने की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला। इन शहरों के अलावा मुंबई में भी सोने के रेट स्थिर ही रहे। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 45550 रुपये पर है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 49690 रु पर है। पिछले साल अगस्त में सोना 56200 रु के ऑल टाइम हाई पर गया था। उस रेट के तुलना करें तो यह काफी सस्ता हो चुका है। बात करें चेन्नई की तो वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 43710 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 47690 रुपये पर बरकरार रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 45650 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 48350 रुपये पर है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 45390 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट भी बिना किसी बदलाव के 46390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बरकरार है।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई है। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 43,400 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 47,350 रुपये पर रहा। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 43400 रु और 47,350 रु रहे।
जानिए चांदी का रेट
चांदी की कीमत इस बीच मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में चांदी का भाव 60000 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 64200 रुपये है। चांदी की कीमतों में चेन्नई में 1700 रु गिरावट आई, जबकि बाकी महानगरों में चांदी का दाम 1600 रु घटा। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 43400 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 47,350 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 43400 रु और 47350 रु रहे।
जानें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications