सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। शादियों का सीजन शुरू होते ही इसके भाव में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। भारतीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में हर रोज बदलाव देखी गई है। सोने की कीमत कीमत में लगातार दूसरे दिन
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। शादियों का सीजन शुरू होते ही इसके भाव में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। भारतीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में हर रोज बदलाव देखी गई है। सोने की कीमत कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। शादियों के सीजन के बीच अप्रैल महीने के आखिरी दिन आज सर्राफा बाजारों में सोने की चमक जहां पहले से फीकी हुई है, वहीं चांदी भी कमजोर हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 47000 के करीब आ गया है। जबकि चांदी की कीमत 68000 रु नीचे है। शादी-विवाह के इस सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बढ़िया खबर है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 9409 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 9,409 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 46791 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 9,409 रुपए तक लुढ़क चुका है।
दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
48 रु तेजी के साथ 46791 रुपये पर बंद हुआ सोना
गुरुवार को 29 अप्रैल को सोना 46930 पर बंद हुआ था। आज 30 अप्रैल शुक्रवार 46743 को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव गुरुवार के मुकाबले 187 रुपये गिरावट होकर 46743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 48 रु तेजी हो कर 46791 रुपये पर बंद हुआ।
550 रु गिरकर 67800 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 29 अप्रैल को चांदी 68460 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 30 अप्रैल को जबकि चांदी 110 रुपये गिरकर 68350 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 550 रु गिरकर 67800 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46556 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42817 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35057 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications