नई दिल्ली, जनवरी 19। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दामों में बढ़त दर्ज की गयी है। आज 19 जनवरी को फिर से सोना महंगा हुआ है। सोने का रेट 48200 रु के ऊपर आ गए हैं। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 63000 रु के ऊपर आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
19 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 19 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 82 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48122 रु से चढ़ कर 48204 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8000 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1402 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61602 रु से चढ़ कर 63004 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 82 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48011 रु पर आ गए। मगर आज 22 कैरेट वाला सोना सस्ता हुआ। ये 75 रु महंगा होकर 44155 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 61 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36153 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 48 रु चढ़ कर 28199 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ पर निवेशकों का फोकस
2021 में डिजिटल गोल्ड में भारतीयों द्वारा किए गए निवेश में 27 फीसदी की बढ़त हुई। डिजिटल गोल्ड निवेश एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में होता है, जहां यूनिट्स फिजिकल गोल्ड को रीप्रेजेंट करती हैं, जो पेपर या डीमैटेरेलाइज्ड फॉर्म में हो सकता है। एक गोल्ड ईटीएफ यूनिट 1 ग्राम सोने के बराबर होती है। यह हाई क्वालिटी के फिजिकल सोने द्वारा समर्थित होते हैं।
कितनी बढ़ी एयूएम
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2021 में 14,480 करोड़ रुपये के एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) से, दिसंबर के अंत में गोल्ड ईटीएफ की एयूएम बढ़ कर 18,405 करोड़ रुपये हो गई। गोल्ड ईटीएफ फोलियो की मात्रा पिछले साल के 9.7 लाख से तीन गुना बढ़कर लगभग 32.1 लाख हो गई। गोल्ड ईटीएफ में निवेश से आसानी से फोलियो की संख्या बढ़ी है।


Click it and Unblock the Notifications