सोने-चांदी के दाम आसमान छूने लग गए। पहली बार सोने की कीमत 50 हजार को पार कर गई। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की वैश्विक कीमत में तेजी आई।
नई दिल्ली: सोने-चांदी के दाम आसमान छूने लग गए। पहली बार सोने की कीमत 50 हजार को पार कर गई। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की वैश्विक कीमत में तेजी आई। जिसके बाद घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। इतिहास में पहली बार सोना 50000 के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं चांदी 60000 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुकी है। Gold Rate : सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा गोल्ड, जानिए चांदी का रेट ये भी पढ़ें

वहीं जानकारों ने आशंका जताई है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं, ऐसी संभावना है कि चांदी की कीमतें 62 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के जा सकती है। इस बीच एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में भी और तेजी आएगी, आगले 30 दिनों के भीतर सोने की कीमतें 51 हजार से 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।
जानिए क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम
केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इससे शेयर बाजारों में जहां अनिश्चितता का माहौल है वहीं रियल एस्टेट भी पस्त पड़ा है। इस दौर निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित सोना ही नजर आ रहा है। निवेशकों का रुझान गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और बॉन्ड की तरफ बढ़ा है। यही वजह है कि सोने के रेट बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कोरोनावायरस संक्रमण के कारण खनन कार्य प्रभावित होने और आपूर्ति बाधित होने से चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी देखी जा रही है। वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटी के कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल का कहना है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने से घरेलू बाजार में सोना खरीदना महंगा हुआ है। करोनो वायरस के नए मामले आने के बाद सोने को लेकर सेफ इन्वेस्टमेंट खरीदारी तेजी से बढ़ी है।
जल्द 82000 रु के पार जाएगी 10 ग्राम सोने की कीमत
हाल ही में बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज (बोफा सेक) के बाजार जानकारों के मुताबिक वैश्विक बाजार में सोने की कीमत साल 2021 के अंत तक 3,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगी। इसे भारतीय बाजार के परिपेक्ष में देखें तो साल 2021 तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 82,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगी। सोने की कीमत में ये रिकॉर्ड बढ़ोतरी होगी। इतिहास में पहला मौका होगा जब सोने की कीमत 82000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सोने में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 साल के भीतर सोने में निवेश से दोगुना लाभ कमाने कीा उम्मीद है।
निवेश के रूप में सोना-चांदी बेहतर विकल्प
इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर स्थिति बेहतर होने से पहले और खराब हो सकती है। बता दें कि सोने का उपयोग राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में एक सुरक्षित निवेश के रूप में किया जाता है। कोरोना संकट के दौर में अर्थव्यवस्था पर चिंताओं के बीच सुरक्षित विकल्प की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के कारण माइनिंग कार्य प्रभावित होने और आपूर्ति बाधित होने से चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी देखी जा रही है।
जानिए कम आएगी सोना की कीमतों में गिरावट
कमोडिटी एक्सपर्ट कहते हैं कि सोने के दाम तभी गिरेंगे जब मार्केट में कोई कोरोना की वैक्सीन आ जाए और वह सफल भी हो। इसके अलावा भारत और चीन सोना नहीं खरीदते हैं तो दाम कुछ और कम हो सकते हैं। ऐसे माहौल में सोना यहां से 6000 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो सकता है। हालांकि, कीमतों के 44 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के नीचे जाने की संभावना फिलहाल नहीं है।
2013 के बाद सबसे चांदी की कीमतें सबसे अधिक
बता दें कि पिछले सत्र में चांदी की कीमत छह फीसदी यानी लगभग 3,400 प्रति किलोग्राम बढ़ गई थी और सोमवार को चांदी की कीमत 1,150 रुपये बढ़ी थी। वैश्विक बाजारों में सोना हाजिर 1.3% बढ़कर 1,865.81 डॉलर प्रति औंस हो गया जो लगभग पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक है। गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर में सुस्ती और दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि व अधिक प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद ने सोने और चांदी सहित कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ा दी हैं। चांदी की कीमत 7.2 फीसदी चढ़कर 22.8366 डॉलर प्रति औंस हो गई है जो 2013 के बाद सबसे अधिक है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन की उम्मीद के चलते औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने से चांदी में तेजी आई है। कोरोना वायरस महामारी से होने वाले आर्थिक संकट से उबरने के लिए मंगलवार को यूरोपीय नेताओं ने 8650 लाख अमेरिकी डॉलर की प्रोत्साहन योजना पर सहमति जताई है।


Click it and Unblock the Notifications