नई दिल्ली, नवंबर 13। आज दिल्ली में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। पर चेन्नई-मुंबई में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 290 रु बढ़ कर 46550 रुपये पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 320 रु चढ़ कर 50780 रु हो गया। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोने के दाम अब भी काफी कम है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 48050 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 52240 रुपये पर बरकरार रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में भी सोने की कीमत बढ़ी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 50 रु चढ़ कर 48550 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत भी 50 रु चढ़ कर 51250 रुपये हो गए। मुंबई में भी सोने के दाम उछले हैं। वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 10 रु बढ़ कर 48280 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 10 रु उछल कर 49280 रुपये प्रति 10 ग्राम बरकरार रहा।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम बढ़े हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 200 रु बढ़ कर 46100 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 110 रु उछल कर 50180 रुपये हो गए। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट इतनी ही बढ़ोतरी के साथ क्रमश: 46100 रु और 50180 रु पर रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 100 रु बढ़ कर 67200 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी का भाव 300 रु उछल कर 71700 रुपये पहुंच गया। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 200 रु चढ़ कर 46100 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 110 रु चढ़ कर 50180 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 46100 रु और 50180 रु ही रहे।
अपने शहर के रेट देखें
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications