नई दिल्ली, दिसंबर 11। दिल्ली और चेन्नई में सोने के दामों में तेजी आई है। कोलकाता में भी सोने की कीमतें बढ़ी हैं। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 230 रु चढ़ कर 45380 रुपये पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 450 रु उछल कर 49500 रु हो गया। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोने के दाम अब भी काफी नीचे है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 140 रु चढ़ कर 47250 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 150 रु चढ़ कर 51550 रुपये पर रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में सोने की बढ़ी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 140 रु बढ़ कर 47250 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 140 रु बढ़ कर 49950 रु रही। मुंबई में सोने के दाम घटे हैं। वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 60 रु गिर कर 46790 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 60 रु फिसल कर 47790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम बढ़े हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 140 रु चढ़ कर 45100 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 150 रु उछल कर 49200 रुपये हो गए। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट इतनी इतनी ही बढ़ोतरी के साथ क्रमश: 45100 रु और 49200 रु पर रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 500 रु चढ़ कर 61200 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी का भाव 300 रु उछल कर 65100 रुपये पहुंच गया। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 140 रु चढ़ कर 45100 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 150 रु उछल कर 49200 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 45100 रु और 49200 रु रहे।
अपने शहर के रेट देखें
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications