आज सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना सस्ता हो गया। बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना सस्ता हो गया। बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में आज सोना और चांदी सस्ता दिखाई दे रहा है। बता दें कि दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो दुनियाभर के इक्विटी बाजारों में आज तेजी की वजह से सोने और चांदी की कीमत में दबाव देखने को मिल रहा है।

भारत में सोना हुआ सस्ता
बात भारत वायदा बाजारों की करें तो सोने के दाम करीब 400 रुपए तक सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में करीब 300 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है। अमरीका, लंदन और यूरोपीय बाजारों में भी सोना सस्ता हुआ है। जिसका असर भी भारतीय वायदा बाजार में देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 377 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 45430 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना करीब 300 रुपए की गिरावट के साथ 45527 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला हुआ था। जबकि सोमवार को कारोबार बंद होने के दौरान सोने के दाम 45807 रुपए प्रति दस ग्राम पर थे। वहीं बात जुलाई अनुबंध चांदी की करें तो तो समान समय में चांदी 274 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 40970 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि चांदी 41244 रुपए प्रति किलो पर सपाट स्तर पर खुले थे। कल बाजार इसी दाम पर बंद हुए हैं।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
विदेशी बाजारों की करें तो वहां पर भी सोना और चांदी दबाव में दिखाई दे रहे हैं। अमरीकी बाजारों की बात करें तो सोना 6.70 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,706.60 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं यूरोपीय बाजार में सोना 4.41 यूरो प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,555.85 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं लंदन के बाजारों में सोना 3.22 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,364.10 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। बात चांदी की करें तो तीनों ही बाजारों में सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में चांदी 14.81 डॉलर प्रति ओंस, यूरोप में 13.54 यूरो और लंदन में 11.85 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे हैं।
सोने का आयात 99.9 फीसद गिरा
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन, विमानों का परिचालन और ज्वेलरी शॉप बंद रहने से अप्रैल में भारत में सोने का आयात 99.5 फीसद घट गया। यह पिछले तीन दशक में सोने के आयात का न्यूनतम स्तर है। भारत विश्व में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। लेकिन अप्रैल 2020 में देश में 50 किलो सोना ही आयात किया गया। पिछले साल की समान अवधि में 110.18 टन सोने का आयात किया गया था। कीमत की बात करें तो अप्रैल में गोल्ड का आयात एक साल पहले की 3.97 बिलियन डॉलर की तुलना में घटकर 2.84 मिलियन डॉलर हो गया। अप्रैल में लॉकडाउन की वजह से आयात नगण्य था, जिसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले कई उद्योग बंद रहे।


Click it and Unblock the Notifications