नई दिल्ली, अगस्त 15। आज जहां पूरा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं सोने के निवेशकों के पास जश्न मनाने के लिए कुछ खास कारण हैं। इस कीमती धातु ने पिछले 74 वर्षों में निवेशकों को 54,000 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। 1947 में आजादी के बाद से सोने की रिटेल कीमत सर्राफा बाजार में 88.62 रु प्रति 10 ग्राम के स्तर से बढ़ कर आज करीब 48,000 रु प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोना निवेशकों के लिए एक आश्रय वाला ऑप्शन भी है, क्योंकि जब इक्विटी, बॉन्ड आदि जैसे अन्य निवेश जोखिम भरे हो जाते हैं (जैसा कि हाल ही में कोविड-19 महामारी के दौरान देखा गया) तो वे सोने का ही रुख करते हैं। 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद सोने की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई है।
सोना रहा है फेवरिट ऑप्शन
जानकारों के अनुसार भारतीयों के बीच सोना एक पसंदीदा निवेश विकल्प रहा है। यह तब से एक आकर्षक निवेश साधन भी रहा है जब भारत 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। 1947 में सोने की औसत कीमत लगभग 88.62 रु प्रति 10 ग्राम थी और आज यह काफी अधिक है। सर्राफा बाजार में सोने की खुदरा कीमत लगभग 48,000 रु प्रति 10 ग्राम है। यानी इसने स्वतंत्रता के बाद लगभग 54,000 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
2008 के बाद सोना और हुआ मशहूर
2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद सोने के निवेश के महत्व को महसूस किया गया। दुनिया भर के लोगों को पता चला कि जब इक्विटी, बॉन्ड आदि जैसे अन्य निवेश नुकसान कराने लगते हैं तो सोना एक निवेशक का आश्रय होता है। 2008 तक, सोने की कीमत लगभग 12,500 रु प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन उसके बाद वैश्विक स्तर पर सोने में किए गए निवेश में भारी वृद्धि हुई।
13 साल में 284 फीसदी रिटर्न
जैसा कि हमने बताया सोने की कीमत 2008 में 12,500 रु प्रति 10 ग्राम थी, जो आज बढ़ कर 48,000 रु प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी पिछले 13 वर्षों में सोने ने लगभग 284 प्रतिशत रिटर्न दिया है। अगर निवेश 9-10 साल की अवधि के लिए है तो सोना कम से कम 9-10 फीसदी सालाना रिटर्न दे सकता है। जानकार सलाह देते हैं कि जो निवेशक लंबी अवधि के लिए सोने में निवेश करना चाहते है, उन्हें इसी नजरिये से सोना खरीदना चाहिए कि कुल मिलाकर यह लंबी अवधि में सालाना 9-10 फीसदी का रिटर्न देगा।
कैसे करें निवेश
सोने के निवेशकों को गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड बॉन्ड आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक ऑप्शनों के जरिए निवेश करना चाहिए। यहां सेफ्टी और लिक्वडिटी अधिक मिलती है। क्या आज सोने में निवेश करना चाहिए जब सोने की कीमत 4 महीने के निचले स्तर पर है। इस पर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लंबी अवधि में सोने के लिए आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है। एमसीएक्स पर 44,700 रु से 45,300 रु प्रति 10 ग्राम पर आए तो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोने में निवेश का अच्छा मौका होगा।
सोने का सफर
1947 में सोना 89 रु, 1951 में 98 रु, 1961 में 119 रु, 1971 में 193 रु, 1981 में 1800 रु, 1991 में 3466 रु, 2001 में 4300 रु, 2011 में 26400 रु और 2021 में 48000 रु पर आया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications