नई दिल्ली, दिसंबर 16। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज 16 दिसंबर को सोना काफी महंगा हुआ है। आज सोने की कीमतों में भारी भरकम बढ़त दर्ज की गयी है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी उछले हैं, जिससे चांदी की कीमत 61500 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
16 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 16 दिसंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 349 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48065 रु से चढ़ कर 48414 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 7800 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 823 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60251 रु से चढ़ कर 61074 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 347 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48220 रु और 22 कैरेट वाला सोना 319 रु महंगा होकर 44347 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 262 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36311 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 204 रु चढ़ कर 28322 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की खरीदारी
हाल के वर्षों में, विशेष रूप से महामारी फैलने के बाद, निवेश उद्देश्यों के लिए एक एसेट क्लास के रूप में डिजिटल सोने की बढ़ती प्राथमिकता के चलते एक बड़ा बदलाव आया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अस्थिर बाजारों के खिलाफ हेजिंग करते हुए डिजिटल सोना किसी के निवेश पोर्टफोलियो को मजबूत करने के सबसे सरल और सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है।
गोल्ड में निवेश का आसान रास्ता
जब गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड) की बात आती है, तो आप उन्हें कैश के रूप में जब चाहे मौजूदा रेट पर रिडीम कर सकते हैं। यदि आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि एसजीबी की लॉकइन अवधि 5 से 8 साल की होती है। बाकी डिजिटल गोल्ड में आप कम से कम 1 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications