नयी दिल्ली। पहले के मुकाबले अब निवेशकों की संख्या काफी अधिक हो चुकी है। इसकी वजह है कि लोगों को निवेश के फायदों के बारे में पता चल रहा है। इसी के चलते लोग अब निवेश की तरफ ध्यान दे रहे हैं। अपनी इनकम के कुछ हिस्से को निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। वैसे तो निवेश के लिए बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें एफडी, म्यूचुअल फंड, सरकारी बचत योजनाएँ आदि शामिल हैं। मगर अभी बहुत से लोग सोने में निवेश करने को बेहतर मानते हैं। फिजिकल गोल्ड के बजाय अब निवेशकों का ध्यान ईटीएफ की तरफ भी बढ़ा है। एक ऐसा ही ऑप्शन और है जिसमें आप गोल्ड के लिए निवेश कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इसमें आपको कोई बड़ी रकम निवेश नहीं करनी, बल्कि हर महीने सिर्फ 2000 रु से शुरुआत करके ज्यादा फायदा मिल सकता है। आप बच्चों की शादी जैसे फ्यूचर में आने वाले मौकों के लिए सोने की जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए सोने की ज्वेलरी स्कीमों में निवेश करना बेहतर है। यहां हम आपको 3 ऐसी ही योजनाओं के बारे में बताएंगे हैं, जिनमें म्यूचुअल फंड एसआईपी की तरह हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं।
तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट
तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट में आप हर महीने 2,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। आप ईसीएस या पोस्ट डेटेड चेक मोड के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। इस योजना में फायदा ये है कि आपको स्कीम के रिडम्पशन के समय एक किस्त के 75 फीसदी तक का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा। उदारहण के लिए अगर आप हर महीने 2000 रुपये का निवेश करें तो आखरी किस्त पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। आप कुल निवेश राशि से सोने की ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छी योजना है जो एक निश्चित अवधि के बाद गोल्ड ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं।
जीआरटी गोल्डन इलेवन फ्लेक्सी प्लान
इस योजना के तहत 500 रुपये से भी शुरुआत की जा सकती है। योजना के तहत भुगतान की जाने वाली राशि 11 समान मासिक किस्तों में की जाती है। अंतिम महीने के लिए एडवांस भुगतान करने के बाद आप ज्वेलरी खरीद सकते हैं। हालांकि डायमंड, प्लैटिनम, अनकट डायमंड्स, रूबी, एमराल्ड जैसी चीजें आपको नहीं मिलेंगी। ग्राहक या तो मूल्य आधारित या गोल्ड के वजन आधारित ऑप्शन चुन सकता है। आप 12वें महीने पर ज्वेलरी खरीद सकते हैं। यदि आप नामांकन की तारीख से 12वें महीने के अंदर ज्वेलरी न खरीदें तो कंपनी बिना किसी बेनेफिट के भुगतान के आपको कुल राशि वापस लौटा सकती है।
जॉस अलुक्कास ईजी बाय
जॉस अलुकास ईजी बाय योजना में आपको 12 समान मासिक किस्तों में भुगतान करना होगा। 335 दिनों की अवधि के पूरा होने के बाद आपको एक महीने की किस्त मुफ्त मिलेगी। मौजूदा कोरोना संकट को देखते हुए ज्वेलर ने पूरी तरह से ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन भी शुरू किया है। आप ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं, योजना चुन सकते हैं, ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं और आखिर में योजना के पूरा होने के बाद ज्वेलरी खरीद कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications