Annual return of Gold: सोने का रेट आजकल सबसे महंगा है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएन की बेवसाइट के अनुसार गोल्ड का रेट 7 मार्च को 64955 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। यह सोने का भारत में आल टाइम हाई रेट है। लेकिन ऐसे में यह नहीं भूलना चाहिए कि सोने खरीदने पर हर साल फायदा ही कराता है। अगर बीते कुछ साल का सोने का रेट का इतिहास देखा जाए तो कई बार सोने ने भारी नुकसान भी कराया है।
अगर 2010 से लेकर 2024 तक का सोने का रिटर्न देखा जाए तो कई बार सोने ने नुकसान भी कराया है। यानी इन 14 साल के दौरान तीन बार सोने ने नुकसान कराया है। सोने का रिटर्न 2013, 2015 और 2021 को निगेटिव रह है। यानी बीते 14 साल में सोने ने जहां 3 बार नुकसान कराया है तो 11 बार फायदा कराया है।

जानिए सोने का 2010 से लेकर 2023 तक हर साल रिटर्न
2010 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2011 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 31 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2012 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 10 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2013 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 19 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया था।
2014 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 1 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2015 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 6 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया था।
2016 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2017 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2018 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2019 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 22 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2020 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2021 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 2 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया था।
2022 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2023 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
2024 में कहां तक जा सकता है सोने का रेट
कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन के अनुसार सोना 2024 के दौरान 70,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयाम मेहरा के अनुसार सोने की कीमत 2024 में 68,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक का स्तर दिखा सकती है।
ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं।
मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
2024 में कहां तक जाएगा चांदी का रेट
औद्योगिक मांग में मजबूत के चलते चांदी के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना रहेगा। जानकारों का मानना है कि अगर चांदी का रेट 26 डॉलर प्रति औंस या 78,500 प्रति किलो के स्तर से ऊपर गया तो यह 85,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications