नई दिल्ली, सितंबर 6। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने की कीमतों में तीखी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज सोने के दाम काफी ऊपर पहुंच गए हैं। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल आई है। आज की तेजी से सोने के दाम 47500 रु और चांदी के रेट 65000 रु के ऊपर आ गए हैं। आइए जानते हैं कि सोने और चांदी के ताजा रेट।
06 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 06 सितंबर को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 327 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47246 रु से चढ़ कर 47573 रु पर पहुंच गया। हालांकि ये अभी भी अपने पिछले साल के 56200 रु के ऑल टाइम हाई से करीब 8800 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1769 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63475 रु से चढ़ कर 65116 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 326 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47383 रु और 22 कैरेट वाला सोना 300 रु महंगा होकर 43577 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 245 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 35680 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 191 रु चढ़ कर 27830 रु पर पहुंच गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications