त्योहारी सीजन से पहले एक बार फिर सोना की चर्चा काफी जोरों पर है। मंदी के बाद कीमती धातुओं के प्रति लोगों की दिलचस्पी और ज्यादा देखी जा रही है।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले एक बार फिर सोना की चर्चा काफी जोरों पर है। मंदी के बाद कीमती धातुओं के प्रति लोगों की दिलचस्पी और ज्यादा देखी जा रही है। महामारी से चरमराई वैश्विक अर्थव्यवस्था ने सोने की मांग तेजी से बढ़ाई है। इसी बीच खबर ये आई है कि दुनिया की खदानों से सोना खत्म होने की कगार पर आ गया है। जो कि वाकई आने वाले समय में संकट खड़ा कर सकता है।

धरती से खत्म हो रहा है सोना
जानकारी दें कि सोने के भंडार को लेकर विश्व स्वर्ण परिषद ने अपनी रिपोर्ट जारी की है, जो काफी चिंताजनक है। रिपोर्ट की माने तो धरती से सोना खत्म हो रहा है। विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक, 2019 में सोने का कुल उत्पादन 3531 टन रहा जो 2018 के मुक़ाबले एक फीसद कम है। साल 2008 के बाद पहली बार सोने के उत्पादन में कमी आई है। आने वाले कुछ सालों में सोने का खादान से उत्पादन और कम हो सकती है क्योंकि अभी जो खादान हैं उनका पूरी तरह इस्तेमाल हो रहा है। नए खदान अब कम मिल रही हैं। इसका असर आने वाले समय में सोने की कीमत पर पड़ने की आशंका है। सोने के दाम में आगे बड़ा उछाल आ सकता है।
मात्र 20 फीसद सोने का खनन बाकी
बता दें कि खादान से सोना निकलाने वाली कंपनियां दो तरीके से सोने के भंडारण का पता लगाती है। इसमें पहला रिजर्व सोना और दूसरा वह सोना, जिसका निकलाना किफायती होगा। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि मात्र 20 फीसद सोने का खनन अभी बाकी है, लेकिन आंकड़े बदलते रहते हैं। वहीं, अमरीका के जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, सोने का भंडार अभी 50,000 टन है। अभी तक 190,000 टन सोना खादान से निकाला जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए सोने के खदानों की खोज जारी है, लेकिन वो बहुत कम मात्रा में मिल रहे हैं। इसलिए भविष्य में भी पुराने खदानों पर ही ज़्यादा निर्भर रहना होगा।
बेहतर रिटर्न की वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा गोल्ड ईटीएफ पर
माहामारी के बीच गोल्ड ईटीएफ में गोल्ड निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। लगातार छठें महीने इसमें निवेश आया है। बता दें कि आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में निवेशकों ने 597 करोड़ रुपये का निवेश किया। जबकि अगस्त में भी इस कटेगिरी में 908 करोड़ रुपये निवेश हुआ था। इस साल की बात करें तो इस गोल्ड ईटीएफ कटेगिरी में अबतक 5,957 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड ईटीएफ में हालिया मिलने वाले रिटर्न की वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
भारत के पास है कितना सोना, जानिए यहां
- अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार मौजूद है। अमेरिका का स्वर्ण कोष कुल 8133.5 मेट्रिक टन सोना है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 79 फीसदी है।
- जर्मनी स्वर्ण भंडार के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इस देश के पास कुल 3,363.6 मेट्रिक टन का स्वर्ण कोष मौजूद है। विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 75.6 फीसदी है।
- इटली के पास दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार मौजूद है। इटली के पास कुल स्वर्ण कोष 2,451.8 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 71.3 फीसदी है।
- फ्रांस स्वर्ण भंडार के मामले में चौथे पायदान पर आता है। फ्रांस के पास कुल स्वर्ण भंडार 2,436 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 65.5 फीसदी है।
- रूस स्वर्ण भंडार के मामले में पांचवे स्थान पर मौजूद है। रूस के पास कुल स्वर्ण भंडार 2,299.9 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 23 फीसदी है।
- छठवें स्थान पर भारत का पड़ोसी देश चीन है। चीन के पास 1,948.3 मेट्रिक टन सोने का भंडार है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 3.4 फीसदी है।
- सातवें स्थान पर यूरोपियन देश स्विट्जरलैंड है। रूस के पास कुल 1,040 मेट्रिक टन सोने का भंडार है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 6.5 फीसदी है।
- आठवें स्थान पर एशियाई देश जापान है, जिसके पास कुल स्वर्ण भंडार 765.2 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 3.2 फीसदी है।
- वहीं स्वर्ण भंडार के मामले में भारत 9वें स्थान पर है। भारत के पास कुल स्वर्ण भंडार 657.7 मेट्रिक टन है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 7.5 फीसदी है। भारत के पास जून में 33.9 बिलियन डॉलर का स्वर्ण भंडार था। इसके अलावा, यह इस साल फरवरी से सोने के भंडार की कुल राशि में धीरे-धीरे वृद्धि कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार फरवरी में इसमें 6.8 टन सोना, मार्च में 11.2 टन सोना, अप्रैल में 1.2 टन सोना और मई में 2.8 टन सोने की बढ़ोतरी की है।
- नीदरलैंड स्वर्ण भंडार के मामले में 10वें स्थान पर है। नीदरलैंड के पास कुल स्वर्ण भंडार 612.5 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 71.4 फीसदी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications