नई दिल्ली, अक्टूबर 9। दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में आज सोने की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी या कटौती नहीं हुई। मुंबई में भी सोने के रेट स्थिर रहे। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 46050 रुपये पर है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 50240 रु पर है। अगस्त 202 में सोना 56200 रु के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उस रेट के मुकाबले इस समय सोने का भाव काफी कम हो चुका है। बात करें चेन्नई की तो वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 44380 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 48410 रुपये पर बरकरार रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 100 रु बढ़ कर 46400 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रु बढ़ कर 49100 रुपये हो गयी। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 45940 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट भी बिना किसी बदलाव के 46940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बरकरार है।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई है। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 43,900 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 47,890 रुपये पर रहा। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 43900 रु और 47,890 रु पर रहे।
जानिए चांदी का रेट
चांदी की कीमत इस बीच मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में चांदी का भाव 600 रु बढ़ कर 61800 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 700 रु बढ़ कर 65900 रुपये हो गया। चांदी की कीमतों में चेन्नई में 700 रु की बढ़त हुई, जबकि बाकी महानगरों में चांदी का दाम 600 रु का इजाफा हुआ। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 43900 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 47890 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 43900 रु और 47890 रु रहे।
जानें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications