
Gold Loan : सोने को गिरवी रख कर लोन लेने का चलन काफी पुराने समय चला आ रहा है। देश में पारंपरिक रुप से लोन की जब भी बात होती हैं। हमेशा ही उसमें असहमति जताई जाती है। लेकिन सोने को गिरवी रख कर लोने लेने को लगभग पूरी दुनिया में स्वीकार किया गया। कई व्यक्ति फ्रेंडली कर्ज लेने के लिए अपने जो सोने को अपने जानने वाले या फिर रिश्तेदारों के पास गिरवी रख देते थे। अब बैंकों और एनबीएफसी ने सोने को गारंटी के रुप में रखकर राशि को पाने की सदियों पुरानी जो परंपरा है। उस परंपरा के लिए एक संगठित फ्रेमवर्क तैयार किया है। जो वित्तीय संस्थान होते है। वो सोने के एक निश्चित मूल्य तक के कर्ज की पेशकश करते हैं। ग्राहक जो लोन लेते हैं उस लोन पर वे ब्याज देते हैं और जब ग्राहक लोन ली गई राशि का पूरा भुगतान कर देते हैं उसके बाद ग्राहक अपना लोन वापस ले सकते है। इससे व्यक्ति अपने घर पर पड़े एसेट्स के माध्यम से अस्थायी और तात्कालिक लोन की जो आवश्यकता होती है उसको पूरी कर सकता है। अगर आप गोल्ड लोन लेने का विचार कर रहे है, तो फिर चलिए जानते हैं इसके बारे में ये 5 अहम बातें।
प्रोसेसिंग जल्द
क्योंकि लोन को लेने के लिए एक फिजिकल एसेट को गिरवी रखते है, इसी वजह से इस तरह का जो कर्ज होता है। इसमें फंसने का रिस्क न के बराबर होता है, जिससे किसी व्यक्ति को लोन देना हैं या फिर लोन नहीं देना है, इस बात का निर्णय काफी कम समय में हो जाता है और लोन की प्रोसेसिंग भी काफी जल्दी हो जाती है।
लचीलता होती है भुगतान विकल्प में
बैंक और अन्य दूसरी वित्तीय संस्थान जो है वो ग्राहको को फ्लेक्सी भुगतान फैसिलिटीज प्रदान करते हैं। जहां ग्राहकों को एक निश्चित समय होता हैं उस समय तक केवल ब्याज का पेमेंट करना होता है। वे मूल राशि की जो भुगतान है उसको एक निश्चित वक्त तक टाल सकते हैं। इससे ग्राहकों को अपनी वित्तीय स्तिथि को मैनेज करने की सहूलियत मिल जाती है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही कुछ ऐसी योजना भी हैं। जिसके तहत जो ग्राहक हैं बेहद आसानी से और मासिक किस्तों के माध्यम से जो लोन हैं उसका भुगतान कर सकते हैं। इनमें मूलधन और ब्याज दोनों राशि शामिल होती है।
ब्याज दरें कम
इसकी जो ब्याज की दरें हैं। वो सबसे कम नहीं है। लेकिन 4 महीने लेकर से 1 वर्ष तक के विभिन्न विकल्प ग्राहकों के लिए आकर्षक बन जाता है।
प्रोसेसिंग फीस भी कम
आम तौर पर लेंडर्स बेहद ही कम प्रोसेसिंग फीस पर गोल्ड लोन की पेशकश करते हैं या फिर जीरो प्रोसेसिंग फीस पर गोल्ड लोन की पेशकश करते हैं। इससे जो लोन लेने वाले व्यक्ति के लिए फंड हासिल करने के लिए शुरुआत में खर्च की गई राशि कम रह जाती है।
फोरक्लोजर चार्जेज न्यूनतम
अगर आपको गोल्ड लोन को तय समय से पहले बंद करना हैं, तो फिर बंद कराने के लिए बेहद ही कम फोरक्लोजर फीस देना होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications