नई दिल्ली, जून 10। लोन की जरूरत कभी किसी को भी पड़ सकती है। ऐसे में आपको पास पहले से ऑप्शन तैयार रहने चाहिए। इमरजेंसी के समय फटाफट लोन हासिल करने के लिए आपको ज्यादा भागा-दौड़ी न करनी पड़े, इसके लिए पहले से जरूरी जानकारी रखें। जिन ऑप्शंस से आपको जल्द से जल्द लोन मिल सकता है उनमें गोल्ड लोन भी शामिल है। बात करें गोल्ड लोन नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी), जैसे कि मुथूट और मणप्पुरम फाइनेंस, की तो इन्होंने महामारी वर्ष में 20-24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज है, लेकिन अब भी सरकारी बैंक गोल्ड लोन पर ज्यादा आकर्षक डील दे रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि किन बैकों में सबसे सस्ता गोल्ड लोन मिल रहा है। साथ ही जानेंगे कि आपके लोन की ईएमआई कितनी होगी।
सबसे सस्ता गोल्ड लोन
इस समय 5 लाख रु तक का सबसे सस्ता गोल्ड लोन पंजाब एंड सिंध बैंक में मिलेगा। सस्ते गोल्ड लोन का मतलब है कम ब्याज दर। इस बैंक में गोल्ड लोन केवल 7 फीसदी की ब्याज दर पर मिल जाएगा। लोन को चुकाने की अवधि 3 साल रखी गयी है। आपको इतनी अवधि और ब्याज दर पर 5 लाख रु तक का लोन मिल सकता है। 3 साल की अवधि के लिए 5 लाख रु के लोन पर आपकी मासिक ईएमआई 15439 रु की होगी।
बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई
हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर है बैंक ऑफ इंडिया का। ये सरकारी बैंक 7.35 फीसदी की दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। तीन साल के लिए आपके लोन की ईएमआई होगी 15519 रु। तीसरे नंबर पर देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई। एसबीआई 7.5 फीसदी की ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। इस ब्याज दर पर आपकी ईएमआई होगी 15553 रु।
केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
जो बैंक सस्ता गोल्ड लोन दे रहे हैं उनमें चौथा नंबर है केनरा बैंक का। ये बैंक 7.65 फीसदी ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। तीन साल की अवधि के लिहाज से आपके लोन की मासिक ईमआई होगी 15588 रु। इसके बाद लिस्ट में नबंर आता है कर्नाटक बैंक का। इस बैंक में 8.49 फीसदी की दर पर गोल्ड लोन मिल रहा है। आपकी मासिक ईएमआई होगी 15781 रु।
कर्नाटक बैंक और इंडियन बैंक
लिस्ट में अगला नंबर है कर्नाटक बैंक का। ये बैंक 8.49 फीसदी ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। इस बैंक में आपकी गोल्ड लोन ईएमआई 15781 रु होगी। वहीं इंडियन बैंक में 8.50 फीसदी ब्याज दर है। इस हिसाब से आपको 5 लाख रु के लोन के लिए 3 साल की अवधि तक 15784 रु की मासिक ईएमआई देनी होगी।
ये हैं बाकी तीन बैंक
लिस्ट में अंतिम जिन तीन बैंकों के नाम हैं उनमें यूको बैंक, फेडरल बैंक और पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं। यूको बैंक, फेडरल बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में ब्याज दर क्रमश: 8.50 फीसदी, 8.50 फीसदी और 8.75 फीसदी है। इन बैकों में आपकी मासिक ईएमआई होगी 15784 रु, 15784 रु और 15842 रु की। एनबीएफसी में आईआईएफएल फाइनेंस 9.24 प्रतिशत पर गोल्ड लोन दे रही है। इसके बाद मुथूट (11.9 प्रतिशत), मणप्पुरम (12 प्रतिशत) और बजाज फाइनेंस (12 प्रतिशत) का स्थान आता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications