Gold Loan Rate of Interest: त्यौहार पर गोल्ड लोन लेने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी आ गई है। गोल्ड लोन आज के समय में एक अच्छा विकल्प है। बच्चों की पढ़ाई हो या शादी, कई खर्चों के लिए गोल्ड लोन लिया जा सकता है। आईआईएफएल फाईनेंस ने जीरो प्रोसेसिंग फीस पर गोल्ड लोन देने की घोषणा की है। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

इतने ब्याज पर मिलेगा गोल्ड लोन
कंपनी के अनुसार, ग्राहक 19 अक्टूबर तक जीरो प्रोसेसिंग शुल्क का फायदा ले सकते हैं। इस अवधि में लिए गए गोल्ड लोन पर ग्राहकों को 0.99% प्रतिमाह का ब्याज देना होगा। इसके लिए कंपनी स्पेशल लोन मेला का आयोजन कर रही है। कंपनी ने कहा कि यह प्रतिस्पर्धी लोन-टू-वैल्यू रेश्यो और डिजिटल भुगतान का ऑप्शन देती है।
कंपनी ने गोल्ड लोन पर दी ये जानकारी
कंपनी का कहना है कि आईआईएफएल फाईनेंस की देश भर की शाखाओं में इस रेट का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी प्राप्त लोन आवेदनों पर भी यह सुविधा मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इस सीमित अवधि के ऑफर का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसलिए यह सुविधा शुरू की गई है। गोल्ड लोन दूसरे अन्य लोन की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसलिए कई लोग इस ऑप्शन को चुनना पसंद करते हैं।
IIFL फाइनेंस में गोल्ड लोन के जोनल हेड मनीष मयंक ने कहा, "हम ग्राहकों को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं। यह गोल्ड लोन मेला सुनिश्चित करता है कि उन्हें समय पर और किफायती फाइनेंशियल सहायता मिले।" ग्राहक IIFL फाइनेंस शाखा में जा सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। IIFL फाइनेंस 80 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है और विभिन्न वित्तीय सेवाओं में ₹69,610 करोड़ की लोन ऐसेट का प्रबंधन करता है।
RBI ने IIFL फाइनेंस के गोल्ड लोन कारोबार पर लगे प्रतिबंध हटाए
पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने IIFL फाइनेंस के गोल्ड लोन कारोबार पर लगे प्रतिबंध हटा दिए थे। इस फैसले से कंपनी को गोल्ड लोन की मंजूरी, वितरण, असाइनमेंट, सिक्योरिटाइजेशन और बिक्री फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई।
इससे पहले 4 मार्च 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक ने आईआईएफएल फाइनेंस को गोल्ड लोन को मंजूरी करने और बांटने पर फौरन रोक लगा दी थी। इसके अलावा लोन टू वैल्यू रेश्यो में भी आरबीआई ने उल्लंघन का पता लगाया था और इसके बाद कंपनी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी। हालांकि, कंपनी को मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो को चालू रखने से लेकर कलेक्शन और रिकवरी प्रोसेस को जारी रखने की इजाजत दी गई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications