नई दिल्ली, दिसंबर 23। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दामों में तेजी दर्ज की गयी है। आज 23 दिसंबर को सोना महंगा हुआ है। सोने का रेट 48300 रु के ऊपर पहुंच हैं। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 62000 रु के और करीब आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
23 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 23 दिसंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 240 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48105 रु से उछल कर 48345 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 7850 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 363 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61520 रु से चढ कर 61883 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 239 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48151 रु और 22 कैरेट वाला सोना 220 रु महंगा होकर 44284 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 180 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36259 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 141 रु चढ़ कर 28282 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
इन कारणों से सस्ता-महंगा होता है सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल अगस्त में यह अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे।
गोल्ड फ्यूचर में कैसे ट्रेड होता है
भारत में, गोल्ड फ्यूचर ट्रेड बीएसई, एनएसई और एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के माध्यम से होता है। आप इस तरह एक ग्राम से लेकर एक किलो तक के विभिन्न साइजों में ट्रेड कर सकते हैं। खरीदार एक निश्चित अवधि के कॉन्ट्रैक्ट करते हैं। अन्य निवेशों की तरह, आप गोल्ड फ्यूचर ट्रेड में या तो फायदा प्राप्त कर सकते हैं या नुकसान में रह सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कॉन्ट्रैक्ट अवधि के दौरान सोने की कीमत कैसे चलती है।


Click it and Unblock the Notifications