Gold Price Record High: देश हो या फिर विदेश, सोने का रेट लगातार बढ़ रहा. लगभग हर हफ्ते सोने की कीमतें रिकॉर्ड बना रही. सोने के साथ चांदी की भी चाल तेजी वाली है. केवल 2025 में अबतक सोने का भाव करीब 25% तक उछल चुका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX, सराफा बाजार और कॉमैक्स पर ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर आए अपडेट के बाद थोड़ा करेक्शन देखने को मिला, लेकिन फिर से रौनक है. फिलहाल रफ्तार इतनी तेज है कि चांदी को भी पीछे छोड़ दिया है. भारतीय वायदा बाजार में सोने का भाव पहली बार 95800 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया.
सोने में जारी रिकॉर्ड रैली
दुनियाभर में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोने का रेट पहली बार 95895 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. कॉमैक्स पर भी सोने का भाव इस हफ्ते 3% से ज्यादा उछल चुका है. जबकि 2025 में अब तक कीमतों में करीब 27% तक की तेजी दर्ज की जा चुकी है. इसने कल ही 3357 डॉलर प्रति ऑन्स का ऑल टाइम हाई टच किया.
वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में आज करेक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर चांदी करीब 900 रुपए की गिरावट के साथ 95350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जिसका ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है. कॉमैक्स पर भी चांदी की कीमतों में करीब सवा फीसदी की गिरावट है, जोकि 32.52 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है.
सोने में तेजी के 10 बड़े फैक्टर्स
- टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा,
- अमेरिका ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 245% कर दिया है,
- प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अलावा अन्य देशों पर टैरिफ को 90 दिनों की रोक लगाई,
- टैरिफ के चलते अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है,
- अमरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से जून में ब्याज दरें घटने की उम्मीद है,
- ग्लोबल सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने में लगातार खरीदारी जारी है,
- ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितताओं से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा,
- डॉलर इंडेक्स में लगातार कमजोरी, 100 अहम स्तरों से नीचे फिसला,
- गोल्ड ETF इनफ्लो में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा, चीन गोल्ड ETF में रिकॉर्ड 1 बिलियन डॉलर की खरीद
- अमेरिका में नेशनल डेट का आंकड़ा नवंबर 2024 में 36 लाख करोड़ डॉलर के पार निकला
आगे कितना चढ़ेगा सोने का भाव?
ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने सोने और चांदी को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक कीमतों में आगे भी तेजी का अनुमान जताया है. मौजूदा ट्रेड टेंशन और ऊंची टैरिफ के चलते इकोनॉमिक स्लोडाउन का असर कीमतों पर दिखेगा. क्योंकि इन ट्रिगर्स से सोने की मांग बढ़ेगी. सेंट्रल बैंकों की ओर से भी रिजर्व को लगातार बढ़ाया जा रहा है. इसके अलावा यूएस फेड का सतर्क स्टांस और प्रेसिडेंट ट्रंप की ओर से दरें घटाने की मांग से भी अनिश्चितता बढ़ेगी. ऐसे में हेज के लिए सोना पहली पसंद बना रहेगा.

MOFSL ने ताजा नोट में कहा कि इस साल सोने के लिए पूरा खुला आसमान है. लेकिन अगर अमेरिका के साथ टैरिफ सेटलमेंट को लेकर या फिर अनिश्चतता का दौर थमता है तो ऊंची कीमतों में प्रॉफिटबुकिंग भी देखने को मिल सकती है. फिलहाल मीडियम टू लॉन्ग टर्म नजरिए से गिरावट में खरीदारी की राय है. इसके लिए टेक्निकल टारगेट की बात करें तो सोने के लिए अहम सपोर्ट 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. जबकि 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास रेजिस्टेंस है. कॉमैक्स के लिए 3100 से 3400 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर नजर है.
2025 के लिए सोने पर टारगेट
ब्रोकरेज टारगेट (डॉलर प्रति ऑन्स)
डॉयशे बैंक 3700
गोल्डमैन सैक्स 3700
सिटी 3500
बैंक ऑफ अमेरिका 3350
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications