नई दिल्ली, 4 नवंबर। आज दिवाली है और इस खास मौके पर दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम नहीं बदले हैं। मगर चेन्नई में सोने की कीमतों में कमी आई है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 220 रु फिसल कर 44470 रुपये पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 260 रु गिर कर 48500 रु हो गया। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोने के दाम अब भी काफी कम है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 46700 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 50900 रुपये पर बरकरार रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में भी सोने की कीमत बढ़ी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 750 रु चढ़ कर 47850 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत भी 650 रु चढ़ कर 50550 रुपये हो गए। मुंबई में भी सोने के दाम नहीं बदले। वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 46410 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 47410 रुपये प्रति 10 ग्राम बरकरार रहा।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम कम नहीं हुए हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 44550 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 48600 रुपये हो गया। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 44700 रु और 48770 रु पर रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 100 रु बढ़ कर 62500 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी का भाव 100 रु उछल कर 67700 रुपये पहुंच गया। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव देखने को मिला। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 44550 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48600 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 44750 रु और 48820 रु रहे।
अपने शहर के रेट देखें
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications