Sona Chandi ka Bhav: अक्षय तृतीया 2024 से पहले आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी भी है। पूरे भारत में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने वालों के चेहरे पर खुशी छा चुकी है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार गोल्ड की कीमतों में जारी गिरावट का कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर सख्त रुख बताया जा रहा है।

वहीं, अक्षय तृतीया से पहले सोने की मांग और कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद जा रही थी।
आपको बता दें कि भारत में आज 22k सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1000 रुपये गिरकर 6,61,500 रुपये हो गई।
इस बीच, 9 मई को देश में 24 कैरेट कीमती धातु की कीमतें 110 रुपये घटकर 72,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 1100 रुपये घटकर 7,21,600 रुपये हो गईं।
24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमतों में रुपये की गिरावट आई है। यह गिरावट 2 दिन में 2200 रु हुई है।
गुरुवार को 800 रुपये की गिरावट के बाद आज 18 कैरेट सोने की कीमत 54,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 100 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत 5,41,200 रुपये है।
शेयरखान के एसोसिएट वीपी प्रवीण सिंह के मुताबिक, सोने की कीमतों में जारी गिरावट का श्रेय यूएस फेड के कमेंट्स को दिया जा सकता है, जो कमोडिटी पर दबाव बढ़ा रहे हैं।
अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपको गोल्ड खरीदना चाहिए या नहीं, इस पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के प्रमुख अनुज गुप्ता नेे बताया है कि सोने की कीमतों की मौजूदा सीमा 70,500 रुपये से 71,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
उन्होंने यह भी कहा कि अनुमान लगाया जा सकता है कि एमसीएक्स पर पीली धातु की कीमत 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
आज सोने की कीमत में किसी भी गिरावट को शानदार खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए, क्योंकि अक्षय तृतीया के दिन सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
10 मई 2024। स्पॉट गोल्ड की कीमत को 2,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर सपोर्ट भी मिला है, जबकि इसे 2,330 डॉलर प्रति औंस पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि भारत में आज चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। भारत में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 200 रुपये बढ़कर 85,200 रुपये हो गई, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत 20 रुपये बढ़कर 8,520 रुपये हो गई।
भारत में पिछले 10 दिनों में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव
सोने की कीमत में आज 110 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 8 मई को 110 रुपये की गिरावट, 7 मई को 330 रुपये की बढ़ोतरी हुई, 6 मई को 220 रुपये की तेजी थी, 4 मई को भी 100 रुपये की तेजी थी, 3 मई को 540 रुपये की गिरावट हुई, 2 मई को 760 रुपये बढ़े , 1 मई को 1090 रुपये की गिरावट हुई और 30 अप्रैल को स्थिर रही।
पिछले 10 दिनों में भारत में 1 किलो चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव
चांदी की कीमतें आज 200 रुपये बढ़ीं हैं, 8 मई को रेट में बदलाव नहीं हुआ।वहीं, 7 मई को 1000 रुपये बढ़ीं, 6 मई को 1000 रुपये बढ़ीं, 500 रुपये गिरीं, 3 मई को भारत में स्थिर रहीं, 2 मई को 500 रुपये बढ़ी, 1 मई को 500 रुपये की गिरावट और 30 अप्रैल को 500 रुपये गिरी थी।
9 मई, 2024 को भारत के 5 प्रमुख महानगरीय शहरों में सोने की कीमतें-
सोने की कीमत चेन्नई में-
चेन्नई में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपये है।
गोल्ड की कीमत मुंबई में-
9 मई को मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपये है।
गोल्ड की कीमत दिल्ली में-
9 मई को दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,300 रुपये है।
सोने की कीमत कोलकाता में-
9 मई 2024 को कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम की कीमत 66,150 रुपये है।
सोने की कीमत केरल में-
केरल में 9 मई को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपये है।
गोल्ड की कीमत बैंगलोर में-
9 मई को बैंगलोर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications