Gold Price in India: सोने की चमक ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है. सर्राफा बाजार में सोने का भाव बढ़ गया है. ग्लोबल मार्केट में धुंआधार तेजी से बुलियन मार्केट में जोश है. यही वजह है कि शनिवार को सर्राफा बाजार में 100 ग्राम सोने का रेट 8700 रुपए के पार निकल गया है. सोना ही नहीं चांदी ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चांदी का रेट भी 93000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार निकल गई, जोकि अब तक का सबसे उच्चतम स्तर भी है. कॉमैक्स पर चांदी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सोने की चमक और बढ़ी
देश में सोने का भाव आज बढ़ गया है. 22 कैरेट सोने का भाव 800 रुपए की मजबूती के साथ 68,400 रुपए प्रति/10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं,100 ग्राम सोने का रेट 8000 रुपए चढ़कर 6,84,000 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. 24 कैरेट सोना भी 870 रुपए उछलकर 74,620 रुपए/10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह 100 ग्राम का रेट 8700 रुपए की मजबूती के साथ 7,46,200 रुपए के पास पहुंच गया है. वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव भी 650 रुपए चढ़कर 55,960 रुपए/10 ग्राम पर पहुंच गया है. 18 कैरेट सोने का 100 ग्राम भाव 6,500 रुपए उछलकर 5,59,600 रुपए पर पहुंच गया है.
चांदी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड
सोना ही नहीं चांदी में जबरदस्त रैली देखने को मिल रही है. 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज 18 मई को 3900 रुपए बढ़ गया. तूफानी तेजी के चलते चांदी 93,000 रुपए के ऑल टाइम हाई को टच किया है. जबकि 100 ग्राम चांदी का रेट 390 रुपए बढ़कर 9,300 रुपए के भाव पर पहुंच गया है.
रॉयटर्स की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार सोना लगातार दूसरे साप्ताहिक बढ़त दिखा रहा. सोने को आगे सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से सपोर्ट मिल रहा. इससे चांदी की कीमतों को भी सहारा मिला, जिसने कॉमैक्स पर 30 डॉलर प्रति ऑन्स का लेवल पार कर लिया है, जोकि 11 साल का हाई भी है.

सोने की हालिया तेजी के लिए बड़े ट्रिगर्स में से एक चीन से जुड़ा हुआ है, क्योंकि यहां से भारी डिमांड आ रही. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2022-23 में ग्लोबल सेंट्रल बैंकों ने सोने की जमकर खरीदारी की. इसमें चीन का केंद्रीय बैंक सबसे आगे रहा. हालांकि, चीन के सेंट्रल बैंक ने अप्रैल में सोने में रिकॉर्ड रैली को देखते हुए खरीदारी घटा दी, जिसमें सोने ने रिकॉर्ड 2431 डॉलर प्रति ऑन्स का लेवल टच किया.
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,850 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7473 प्रति ग्राम है.
- नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6855 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7577 प्रति ग्राम है.
- कोलकाता - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6840 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7462 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6840 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7462 प्रति ग्राम है.
- अहमदाबाद - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,765 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,380 प्रति ग्राम है.
- भोपाल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6845 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7467 प्रति ग्राम है.
- केरल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6840 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7462 प्रति ग्राम है.
- हैदराबाद - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6840 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7462 प्रति ग्राम है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications