आज बुधवार को सोने की कीमतों में भी कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। सोने में बुधवार को आठ रुपये प्रति ग्राम की मामूली तेजी आई है।
नई दिल्ली: आज बुधवार को सोने की कीमतों में भी कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। सोने में बुधवार को आठ रुपये प्रति ग्राम की मामूली तेजी आई है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,828 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। गोल्ड लोन : ये 5 गलतियां पड़ती हैं भारी, हरदम बचें ये भी पढ़ लें

बता दें कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी बुधवार को 8 रुपये की मामूली बढ़त हुई है। पटेल ने बताया कि भारतीय रुपया बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, चांदी की बात करें, तो इसमें भी बुधवार को मामूली तेजी देखी गई है। चांदी में बुधवार को 14 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 45,649 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,635 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में मामूली तेजी के चलते चांदी के भाव में यह तेजी आई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो बुधवार को सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,476.90 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी बढ़त के साथ 17.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि यूएस-चाइना के बीच फाइनल ट्रेड डील में ज्यादा समय लगने से वैश्विक बाजार अभी भी ताजा रुझानों के इंतजार में है और यही कारण है कि निवेशक भी अभी इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications