Sona Chandi ka Bhav Aaj Ka: सोने की कीमतों ने एक बार अपना एक और रिकॉर्ड ध्वस्त करके नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। आज जब मार्केट खुला तो सोने की कीमत 72967 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी। लेकिन मार्केट बंद होने के बाद इसमें उछाल देखने को मिला है और अब सोने की कीमत 73,174 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच चुकी है। यह मार्केट बंद होने पर सोने का ऑल टाइम हाई रेट है।
वही 10 अप्रैल कोबाजार बंद होने के बाद सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी और यह 71,823 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि सोने की कीमत में आया यह उछाल 24 से लेकर 14 कैरट तक सभी तरह के सोने में देखने को मिला है।

सिर्फ 24 कैरेट ही नहीं बल्कि 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी सुबह सुबह के मुकाबले शाम को बाजार बंद होने तक तेजी देखने को मिली है।
जानिए कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो यह 73,174 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 72,967 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 72,881 रुपए रही, जबकि यह 72,675 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 67,027 पर बंद हुई, जो 66,838 रुपए पर खुला था।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने की कीमत में तेजी आई है। यह 54,725 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 54,881 रुपए ही थी।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 42,807 रुपए के स्तर पर बंद हुआ जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 42,686 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
अगर बात करें सिल्वर की तो शाम को चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। मार्केट क्लोजिंग के वक्त चांदी 83,819 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन पर मौजूद जानकारी के मुताबिक आज मार्केट खुलने पर चांदी की कीमत 83,605 रुपए प्रति किलो की थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
बात की जाए इंटरनेशनल मार्केट की तो यहां पर शाम के 6:49 तक सोने की कीमतों में 20.07 डॉलर की तेजी देखी जा रही थी। इस दौरान सोने की कीमत 2397.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और इसमें 0.83 प्रतिशत की तेजी भी दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने का व्यापार
अगर आप बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो इसमें सोने की व्यापार में आज 1133 रुपए का पॉजिटिव चेंज देखने को मिला है, जो करीब 1.58 प्रतिशत का बदलाव है। यह डाटा 6:52 शाम का है और इस समय सोना 72,777 की कीमत पर कारोबार कर रहा था।
वहीं बात करें एमसीएक्स सिल्वर की तो इसकी प्राइस में 1748 रुपए का चेंज देखने को मिला है और यह 84,595 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 2.11 प्रतिशत का चेंज देखने को मिला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications