Gold Price Outlook: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों काफी एक्शन देखने को मिल रहा है. ट्रेड वॉर की टेंशन की वजह से कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा. हाल के प्रॉफिटबुकिंग के बाद अब रिकवरी देखने को मिल रही. वायदा बाजार में कीमतों में मंगलवार को जोरदार तेजी है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों की कीमतों में तेजी है. विदेशी बाजारों में भी रौनक दर्ज की जा रही. कमोडिटी मार्केट के जानकार भी मान रहे हैं कि सोने को लेकर आगे ट्रेंड बुलिश ही रहने वाला है, क्योंकि सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ेगी. यही वजह है कि सोने की कीमतों में एक बार फिर से रौनक देखने को मिल रही है.
आज सोने और चांदी की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी दर्ज की जा रही. वायदा बाजार में सोने का भाव करीब 600 रुपए की मजबूती के साथ 87530 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. हालांकि 10 ग्राम सोने का ऑल टाइम हाई रेट 91423 रुपए है. यानी सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से करीब 4000 रुपए सस्ता हो गया है.
सोने की तरह आज चांदी की कीमतों में नरमी है. MCX पर चांदी का मई वायदा करीब 700 रुपए महंगी हो गया है. जोकि 88960 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.

एक्सपर्ट का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनलिस्ट मानव मोदी ने कहा कि सोने की कीमतों में 4 हफ्ते के निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली. इसकी सबसे बड़ी वजह सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है. क्योंकि अमेरिका और उसके अहम ट्रेड पार्टनर्स के बीच में टैरिफ वॉर चल रहा. प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और यूरोपियन यूनियन पर टैरिफ बढ़ाने की भी धमकी दी है.
ट्रंप ने टैरिफ रोकने को लेकर साफ किया है कि वे इस रुख में कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं. हालांकि, चीन, जापान और अन्य देशों के साथ ड्यूटी को लेकर बातचीत की बात कही. मानव मोदी ने कहा कि मैक्रो फ्रंट पर देखें तो अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल पिछले हफ्ते अनुमान से बेहतर रहे. हालांकि, अमेरिका में बेरोजगारी दर में इजाफा देखने को मिला है.
डॉलर इंडेक्स भी निचले स्तरों से रिकवर कर गया है, जोकि 103 के स्तर पर पहुंच गया है. इससे पहले डॉलर इंडेक्स 101 के आसपास कारोबार कर रहा था. बुलियन मार्केट की नजर यूएस फेड की लेटेस्ट पॉलिसी के मिनट्स पर है. साथ ही इस हफ्ते रिजर्व की MPC के निर्णय और अमेरिकी CPI, PPI आंकड़ों पर फोकस है.
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी का सिलसिला घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी देखने को मिल रहा. कॉमैक्स पर दोनों के रेट्स में इजाफा दर्ज किया जा रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1.20% की मजबूती के साथ 3000 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है. चांदी की कीमतों में भी 1.4% की तेजी है, जोकि 30 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications